प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को रांची में भाजपा की ओर से ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया. ओटीसी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग जुटे. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया था.
इस दौरान दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया. रांची में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम को ध्यान से सुना और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.
सभा खत्म होने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की. इसके बाद ढोल और मांदर की धुन के बीच जुलूस निकाला गया. जुलूस हरमू चौक पहुंचा, जहां दोबारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई. इसी मौके पर हरमू चौक को ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ के रूप में समर्पित किया गया.
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है. उनके मुताबिक विकसित भारत का सपना केवल केंद्र सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों लोगों का साझा संकल्प है.
साहू ने प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेंगे.
कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी विकास यात्रा को ‘गांव से ग्लोबल’ तक पहुंचाया है.
संजय सेठ ने कहा कि आज भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ कई अहम क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है. मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल पेमेंट, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में देश की प्रगति का उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया.
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और अस्थिरता का माहौल है. ऐसे समय में भारत शांति, सौहार्द और सहयोग की आवाज के रूप में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है.
‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल समेत कई नेता शामिल हुए. पूर्व सांसद अजय मारू, महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव
-भारत एक्सप्रेस
UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…