देश

Indian Railway गर्मियों में यात्रियों को देने जा रही ये बड़ी सौगात, वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा

Indian Railways Summer Train: भारतीय रेलवे गर्मियों की छुट्टियों के लिए लाखों यात्रियों की बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है. रेलवे की यह तैयारी इसलिए है क्योंकि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेन में भीड़ बढ़ जाती है. रेल मंत्रालय ने इस परेशानी से निपटने के लिए खास तैयारी कर रहा है. इस साल गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे ने ट्रेनों की संख्या में 43 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है. जिससे यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से भी छुटकारा मिल सकता है.

रिकॉर्ड 9,111 फेरों का संचालन

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि गर्मियों के दौरान यात्रा की मांग में वृद्धि को देखते हुए रेलवे गर्मी के दौरान ट्रेनों में रिकॉर्ड 9,111 फेरों का संचालन करने वाली है. रेल मंत्रालय ने कहा है कि पिछले साल की तुलना में पर्याप्त वृद्धि होने वाली है. साल 2023 में 6,369 अतिरिक्त ट्रेनों की पेशकश की गई थी. जबकि, इस बार ट्रेनों की फेरों की संख्या में 2742 की बढ़ोतरी की जा रही है. जो कि, रेलवे यात्रियों की मांग को पूरा करने का प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

किस जोन में कितनी ट्रेन?

इसके अलावा रेल मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे, प्रमुख रेल मार्गों पर निर्बाध गति से यात्रा सुनिश्चित कराने और देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए अतिरिक्ति ट्रोनों को सावधानीपूर्वक चलाने की योजना बनाई गई है. इन 9,111 अतिरिक्त ट्रेनों में सबसे अधिक पश्चिम रेलवे 1,878 ट्रनों का संचालन करेगी. फिर, उत्तर पश्चिम रेलवे 1,623 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगी. वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे 1,012 और पूर्व मध्य रेलवे 1,003 ट्रेनों का संचालन करेगी.

क्यों लेना पड़ा रेल मंत्रालय को यह फैसला?

रेल मंत्रालय ने यह फैसला पीआरएस में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की लिस्ट के अलावा हेल्प लाइन नंबर 139 पर मिली सूचना और मीडिया रिपोर्ट्स व सोशल मीडिया प्लेटफार्म से मिली सूचनाओं के आधार पर किया है. रेल मंत्रालय ने कहा कि देश भर में फैले तमाम रेलवे जोन्स ने अतिरिक्त यात्राओं को संचालित करने के लिए कमर कस ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago