देश

IRCTC 28 अप्रैल से शुरू कर रहा है अयोध्या-काशी टूर पैकेज, पढ़ें किराए से लेकर सुविधाओं तक की पूरी डिटेल

IRCTC Ayodhya Kashi Tour Package: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के साथ ही काशी का भ्रमण करने वालों के लिए खुशखबरी है. IRCTC ने गर्मी की छुट्टी के लिए पर्यटकों के लिए अयोध्या के साथ ही काशी के भी टूर पैकेज की सौगात लेकर आया है. इस टूर पैकेज की सबसे खास बात ये है कि पर्यटकों के रहने से लेकर खाने तक की सुविधाओं के लिए कोई कीमत नहीं देनी होगी.

आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को ‘देखो अपना देश’ के तहत लांच किया है जो कि पुणे से शुरू होगा और यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी. इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है.

इतने दिन का है ये टूर पैकेज

IRCTC ने ये टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का रखा है जिसमें वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज को कवर किया जाएगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पुणे, लोनावाला, करजत, कल्याण, वडोदरा और उज्जैन से करेंगे.

28 अप्रैल से इस टूर पैकेज की शुरुआत होगी जिसके तहत पर्यटकों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर सारनाथ और गंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे. तो वहीं टूरिस्ट अयोध्या में राम जन्मभूमि से लेकर हनुमानगढ़ी और सरयू नदी की आरती के दर्शन कर सकेंगे. प्रयागराज में त्रिवेणी संगम का भी दर्शन कराया जाएगा.

बता दें कि इस साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद से ही पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बना है. 23 जनवरी से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पट खोल दिए गए थे. तभी से प्रतिदिन लाखों भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. इस बीच इस टूर पैकेज से टूरिस्ट आसानी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे. इसी के साथ ही भारत के अन्य धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-Surya Tilak: देश के इन मंदिरों के देवी-देवताओं का पहले से ही सूर्य देव कर रहे हैं अभिषेक, आज से अयोध्या राम मंदिर का भी जुड़ा नाम

इतना रखा गया है किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा है. हालांकि शुरुआती कीमत 13,710 रुपये है. अगर टूरिस्ट इकॉनमी क्लास में यात्रा करना चाहता है तो उसे प्रति व्यक्ति किराया 13,710 रुपये देना होगा और कंफर्ट क्लास में यात्रा करने की इच्छा रखने वालों को 24,500 रुपये देना होगा. तो इसके अलावा कंफर्ट 2 एसी में किराया 29,700 रुपये देना होगा. हालांकि इसी टूर पैकेज में आईआरसीटीसी रहने से लेकर खाने तक की सुविधा फ्री में दे रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago