देश

Punjab News: संगरूर जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, Video

Punjab Sangrur jail : पंजाब के संगरूर जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार (19 अप्रैल) शाम को जेल में बंद चार कैदियों के बीच खूनी संघर्ष में दो कैदियों की मौत हो गई व अन्य दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज पटियाला अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल का वीडियो सामने आया है.

जेल के अंदर लड़ाई की जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन को मिली चारों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई और दो को पटियाला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और लड़ाई की वजह तलाश रही है. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

घटना को लेकर डॉ. करनदीप कहेल ने मीडिया को बताया, “इस अस्पताल में कुल 4 मरीज जेल से लाए गए थे जिसमें से 2 की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर स्थिति में हैं. उन्हें आगे के उपचार के लिए पटियाला को रेफर किया गया है.”

ये भी पढ़ें-Odisha Accident: झारसुगुड़ा की महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 7 लापता, खोज अभियान जारी, Video

दूसरी ओर जेल से अंदर हुए इस खूनी संघर्ष को लेकर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठे हैं. तो वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दो कैदियों की मौत अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी थी इसके अलावा दो कैदियों के शरीर पर लड़ाई के बाद गंभीर चोटें मिली है. उनकी हालत को देखते हुए दोनों को पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल में पुलिस कैदियों की निगरानी करती हुई नजर आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

20 minutes ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

42 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: पुराने प्रयास से मिलेगा लाभ, धन के मामले में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…

1 hour ago

मिथुन राशि आज का राशिफल: रुकी कारोबारी बातचीत होगी शुरू, अचानक पेमेंट से बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…

1 hour ago