देश

Indian Raiways: फेस्टिव सीजन में रेलवे ने फिर बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के रेट, अब देने होंगे इतने रुपये

Platform Ticket: अगर आप अपने रिश्तेदारों को छोड़ने या लेने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाते हैं तो यह खबर आपको झटके दे सकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि दक्षिण रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में इजाफा किया है. दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतो में पहले की तुलना में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है. ऐसा फैसला त्योहारी सीजन को देखते हुए किया गया है, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ ना हो.

त्योहारी सीजन में आमतौर पर लोगों की आवाजाही अधिक हो जाती है. इस वजह से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के आने-जाने वालों की भीड़ बढ़ जाता है, जिससे कई तरह की परेशानी होने लगती है. इससे बचने के लिए दक्षिण रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के रेट को बढ़ा दिया हैं. दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब बढ़ाकर 20 रुपये की गई है, जो पहले 10 रुपये थी.

नई दर 1 अक्टूबर से लागू होगी

प्लेटफॉर्म टिकट की नई दर 1 अक्टूबर से लागू होगी यानि 1 अक्टूबर से लोगों को इसके लिए 10 रुपये की जगह 20 रुपये देना होगा. हालांकि, यह नया नियम 31 जनवरी 2023 तक ही रहेगा. लोगों को 31 जनवरी तक केवल 20 रुपये देना होगा, जिसके बाद 1 फरवरी से टिकट की कीमत पहले की तरह 10 रुपये कर दी जाएगी. दक्षिण रेलवे के इस कदम से प्लेटफॉर्म पर जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

रेलवे प्लेटफॉर्म पर भीड़ इकट्ठा ना हो इसे को ध्यान रखते हुए ये कदम उठाये गए है, जो आमतौर पर त्योहारी सीजन के दौरान काफी बढ़ जाती है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लोगों को 20 रुपये देने होंगे, उनमें आठ स्टेशन शामिल हैं. इन 8 रेलवे स्टेशनों में Dr. MGR Chennai Central, Chennai Egmore, Katpadi, Tambaram, Arakkonam, Changalpattu, Avadi और Tiruvallur शामिल हैं.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

32 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

48 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago