देश

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थम नहीं रहीं, जम्मू में नगरोटा आर्मी स्टेशन पर गोलीबारी में भारतीय सैनिक जख्मी

Ceasefire Violation by Pakistan: भारत-पाक के बीच 10 मई की शाम को युद्धविराम की घोषणा होने के कुछ घंटे बाद ही सीमा पार से रात को फिर गोलाबारी होने लगी. पाकिस्‍तान की ओर से भारत के कई इलाकों में हमले किए गए. हमले में जम्मू-कश्मीर के नगरोटा सैन्य स्टेशन पर तैनात सैन्‍यकर्मी (Sentry) घायल हो गया. भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps) ने इसकी सूचना दी.

व्हाइट नाइट कोर ने कुछ ही देर पहले अपने X हैंडिल पर पोस्‍ट कर बताया, “परिधि के पास संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए, नगरोटा सैन्य स्टेशन के अलर्ट संतरी ने चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप संदिग्ध के साथ कुछ देर तक गोलीबारी हुई. संतरी को मामूली चोट आई है. घुसपैठियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.”

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर समझौता, ड्रोन हमले की आशंका

गौरतलब हो क‍ि बीते दिन में ही भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान ने मात्र तीन घंटे में ही इस समझौते का उल्लंघन कर दिया. श्रीनगर सहित कई शहरों में ड्रोन हमले की खबरें सामने आई हैं. जिसके कारण जम्मू, कठुआ और उधमपुर में ब्लैकआउट कर दिया गया. पंजाब के पठानकोट, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर और जालंधर में भी शनिवार रात को एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया. जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह कदम सुरक्षा के लिए उठाया गया है और लोगों से शांत रहने की अपील की.

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने ब्रीफिंग में बताई सिचुएशन

पाकिस्‍तान की ओर से युद्धविराम का उल्‍लंघन होने पर भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने एक विशेष ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन कर अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ाया है. भारत ने इसे गंभीरता से लिया है और सशस्त्र बलों को कड़ा जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

दोनों देशों के बीच हालिया तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. पाकिस्तान ने इसके बाद तोपखाने और ड्रोन के जरिए उकसावे की कार्रवाई शुरू की. पिछले कई दिनों में पाकिस्‍तान ने भारत की ओर 400 से ज्‍यादा ड्रोन हमले किए.

सीमा पर भारतीय सेना की सतर्कता, पाकिस्तान को करारा जवाब

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को रोकने और स्थिति को गंभीरता से संभालने की मांग की है. भारतीय सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सतर्क है और किसी भी उल्लंघन का मजबूती से जवाब देने को तैयार है. व्हाइट नाइट कोर सेना का अहम हिस्‍सा है, जिसके प्रतीक में लाल और सफेद रंग की ढाल पर एक घोड़ा दिखता है, यह सेना की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है.

यह भी पढ़िए: PAK ने भारतीय इलाकों में फिर की गोलाबारी, सेना ने तत्काल दिया जवाब; विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी ताजा ब्रीफिंग

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

6 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

53 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago