देश

Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता GOLD, नीता अंबानी ने दी बधाई, बोलीं- ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व

Asian Games Final India Vs Sri Lanka: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए चीन में हो रहे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद से ही टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की है. बता दें कि भारतीय टीम ने क्रिकेट मैच के इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रन से हराकर यह गोल्ड जीता है. मुकाबले की सबसे खास बात ये भी है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में भाग ले रही थी, ऐसे में उसने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व- नीता एम. अंबानी

नीता एम. अंबानी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा , “एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर टीम इंडिया को बधाई! आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही सोच, समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना की वजह से वे अजेय हैं!”

भारत ने जीता था टॉस

एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में पहुंची टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 116 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका को 117 रन का लक्ष्य दिया. वहीं, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी. ऐसे में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हरा दिया.

इसे भी पढ़ें: लद्दाख की राजधानी में सड़क सुरक्षा पर तीन दिवसीय MoRTH की वर्कशॉप हुई संपन्न, परिवहन अधिकारियों को बताई गईं जरूरी बातें

स्मृति ने खेली शानदार पारी

श्रीलंका से फाइनल मैच खेलते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए. उन्होंने 45 बॉल पर 46 रन की पारी खेली. मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 बॉल पर 42 रन की पारी खेली. वहीं तितास साधु ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. जबकि श्रीलंका की ओर से इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी ने 2-2 विकेट लिए.

Rohit Rai

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

15 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

16 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

26 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago