देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 में चुनाव लड़ेगी या नहीं, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने खोले पत्ते

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha elections 2024 ) को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सभी राजनीतिक दर अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच गठबंधन वाली पार्टियां भी चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर खुलासे करने में जुटी हैं और अपने सहयोगी दल को ही सपोर्ट करने की बात कह रही हैं. इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) का बयान सामने आया है. उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को और मजबूत करने की बात कही और इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है. इसी के साथ खुलासा करते हुए कहा है कि, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी.

रविवार को वाराणसी के तेलियाबाग स्थित सरदार पटेल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही. इस मौके पर सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की. इस मौके पशुपति कुमार पारस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वह गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की नीतियां बताएं. इसी के साथ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को और मजबूत करने के लिए अभियान चलाने की बात कही और भाजपा को और मजबूत करने की अपील की. उन्होने कार्यकर्ताओं को हर घर में जाकर केद्र सरकार की नीतियों की जानकारी देने की बात कही है. इसी के साथ ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी.

ये भी पढ़ें- Jat Reservation: लोकसभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण को लेकर आर-पार लड़ाई की तैयारी! नरेश टिकैत ने भरी हुंकार

जनता भाजपा की नीतियों को पसंद करती है और हमारी तरफ ही जनता का झुकाव है. मौके पर सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केंद्र सरकार की योजनाओं व नीतियों को जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा. बता दें कि इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंग्लिशिया लाइन पर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया. कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष शेखर, महासचिव हर्षवर्धन सिंह, संदीप सिंह, बाबा राय, सियाराम तिवारी, कुमार मंगलम, अप्पू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago