Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यहां से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. अकासा एयर के बाद अब देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने भी जेवर एयरपोर्ट से दो प्रमुख शहरों के लिए अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी हैं. इसके साथ ही कई अन्य शहरों के लिए रोज उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के फेरे घटाकर एक दिन छोड़कर एक दिन (अल्टरनेट डेज) कर दिए गए हैं.
इंडिगो ने इसी महीने यानी 1 जुलाई से चंडीगढ़ और नवी मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की थी, लेकिन पैसेंजर्स न मिलने की वजह से कंपनी को महज कुछ ही दिनों में इसे बंद करने का फैसला लेना पड़ा.
सूत्रों और एविएशन एक्सपर्ट्स का दावा है कि जेवर एयरपोर्ट के लिए अभी तक ‘शानदार कनेक्टिविटी’ तैयार नहीं हो पाई है. यही वजह है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आस-पास के लोग भी अभी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट को ही तरजीह दे रहे हैं. जब तक कनेक्टिविटी बेहतर नहीं होगी, तब तक जेवर में पर्याप्त यात्री जुटाना एयरलाइंस कंपनियों के लिए टेढ़ी खीर साबित होने वाला है.
शुरुआती दौर में इंडिगो ने जेवर से हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु और जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की थीं. इसके बाद 1 जुलाई से कंपनी ने भोपाल, बरेली, जयपुर और पंतनगर समेत 14 शहरों के लिए 32 नई फ्लाइट्स का बड़ा शेड्यूल जारी किया था. लेकिन अब चंडीगढ़ और नवी मुंबई की सेवा पूरी तरह बंद हो चुकी है. वहीं देहरादून और जोधपुर जाने वाली फ्लाइट्स को अब हफ्ते में केवल कुछ ही दिन ऑपरेट किया जा रहा है.
इससे पहले अकासा एयर भी जेवर से बेंगलुरु और नवी मुंबई की अपनी उड़ानें स्थगित कर चुकी है. दोनों कंपनियों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स से भी इन फ्लाइट्स का शेड्यूल हटा दिया है.
आगामी 15 जुलाई को जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत को पूरा एक महीना हो जाएगा. जहां दो बड़ी कंपनियां पैसेंजर्स की कमी से जूझ रही हैं, वहीं इस एयरपोर्ट से जुड़ी तीसरी प्रमुख कंपनी ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने तो अभी तक जेवर से अपनी फ्लाइट्स की शेड्यूलिंग तक जारी नहीं की है. ऐसे में जेवर एयरपोर्ट को पूरी तरह रफ्तार पकड़ने में अभी थोड़ा और वक्त लग सकता है.
ये भी पढ़ें: 18 मौतें, 7 महिलाएं डायलिसिस पर… फिर भी ‘बाकी बातें ब्रेक के बाद’; राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
-भारत एक्सप्रेस
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…