देश

यात्री परेशान…इंडिगो बेहाल! आज भी 450 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अव्यवस्थाओं का दौर

IndiGo Flights Cancelled Today: इंडिगो एयरलाइन्स पर सकंट के मंडरा रहे काले बादल अभी भी नहीं छंट पाये हैं. आज भी फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन का दौर जारी रहा. लगातार 7वें दिन देश के सबसे बड़ी एयरलाइन्स की फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से कई प्रमुख हवाई अड्डों पर IndiGo के यात्री परेशान होते रहे.

सोमवार को देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर IndiGo की लगभग 450 फ्लाइट्स रद्द हुईं. भारत के एयर ट्रैवेल के इतिहास में इतना बड़ा संकट इससे पहले कभी नहीं देखा गया था. दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 134 फ्लाइट्स रद्द की गईं. वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 20, बेंगलुरु एयरपोरट् पर 127 उड़ानें रद्द की गईं.

कई बड़े हवाई अड्डों पर अव्यवस्था

फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से मुंबई और कोलकाता सहित कई बड़े हवाई अड्डों पर अव्यवस्थाओं का दौर रहा. सुबह 9:30 बजे तक कुल 289 उड़ानों के रद्द होने की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं चेन्नई एयरपोर्ट पर 71, हैदराबाद में 77, जम्मू एयरपोर्ट पर 20 और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर कुल 7 उड़ानें रद्द की गईं.

610 करोड़ रुपये के रिफंड जारी

गौरतलब है कि IndiGo संकट की वजह से भारी संख्या में यात्रियों के पैसे फंस गए. जिसको लेकर भारत सरकार ने तत्काल कदम उठाते हुए एयरलाइंस को पैसे तुरंत रिफंड करने के आदेश जारी करने पड़े. अधिकारियों के मुताबिक अबतक 610 करोड़ रुपये का टिकट रिफंड किया जा चुका है. उम्मीद जताई जा रही है कि 10 दिसंबर तक हालात सामान्य हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस’… नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

DGCA का वो नियम जिसकी वजह से आया इंडिगो संकट

भारत की एयरलाइन कंपनी इंडिगो क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है. इसका मुख्य कारण DGCA का एक नियम है. जिसकी वजह से कर्मी काम पर वापस नहीं आ रहे हैं. क्या है वो नियम आइये बताते हैं.

  • 1 नवंबर से DGCA ने पायलटों और क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव लागू किये थे. जिसके तहत फ्लाइट्स के कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा आराम देने पर जोर दिया गया था. इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन कहा गया है.
  • नये नियमों के मुताबिक फ्लाइट्स के कर्मचारियों को सात दिनों तक काम करने के बाद लगातार 48 घंटों का आराम देने की बात कही गई है.
  • नाइट ड्यूटी को लेकर भी बदलाव किया गया. पहले सुबह 5 बजे तक काम करना था लेकिन अब रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही कर्मचारी काम कर सकते हैं.
  • फ्लाइट्स के कर्मचारी लगातार 2 रातों से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते हैं. यानी अब लगातार नाइट शिफ्ट पर रोक लग गई है.
  • लंबी उड़ानों के बाद पायलट को 48 घंटे का रेस्ट देने की बात कही गई है.

इन सबका परिणाम ये हुआ कि फ्लाइट्स में अचानक पायलटों और क्रू मेंबर्स की संख्या में कमी आ गई. सभी एयरपोर्ट्स का शेड्यूल बिगड़ गया और फ्लाइट्स देर से चलने लगीं. जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago