Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शादी के बाद दूसरी औरत से पति का चक्कर, पत्नी को पता लगने पर उसको ही घर से निकाला

UP News: गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने पति और चार लोगों पर FIR दर्ज कराई. विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति का गांव की महिला से अवैध संबंध है और इसी वजह से उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पति फोन पर धमकियां देकर पैसों की मांग भी कर रहा है.

UP News: गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है. महिला रोते हुए थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध हो गया. इसके चलते वह आए दिन उसे मारता-पीटता और गाली-गलौज करता था.

साजिश कर की गई मारपीट

महिला ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2025 में उसके पति, पति की माशूका और माशूका के पति ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा. पीड़िता ने कहा कि उसे जानवरों की तरह मारा गया और बाद में घर से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद उसने अपने भाई को बुलाकर मायके का रुख किया.

फोन पर धमकियां और पैसों की मांग

मायके में रहने के दौरान भी महिला को शांति नहीं मिली. उसने बताया कि उसका पति अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे जान से मारने की धमकी देता रहा. यही नहीं, उसने कहा कि अगर ससुराल वापस आना है तो मायके से पैसे लेकर आना होगा.

ऑडियो रिकॉर्डिंग पहुंचाई एसपी तक

भयभीत महिला ने अपने पति की धमकियों का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व महिला प्रकोष्ठ को सौंप दिया. एसपी के आदेश पर नंदगंज थाना पुलिस ने विवाहिता के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें-‘सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस’… नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दर्ज हुई धाराएं

पुलिस ने बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 352, 351 (4) के साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital