देश

कानपुर से दिल्ली जाने वाली Indigo फ्लाइट में दिखा चूहा, मचा हड़कंप, 3 घंटे देरी से रवाना हुआ विमान

Indigo Flight: कानपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रविवार को उस समय चर्चा में आ गई, जब टेकऑफ से ठीक पहले विमान के केबिन में एक चूहा दिखाई दिया. इस घटना ने यात्रियों और स्टाफ को चौंका दिया और फ्लाइट को करीब 3 घंटे देरी से उड़ान भरनी पड़ी.

टेकऑफ से पहले दिखा चूहा

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे दिल्ली से कानपुर पहुंची थी और 2:50 बजे उसे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. लेकिन टेकऑफ से कुछ ही मिनट पहले यात्रियों की नजर विमान के केबिन में घूम रहे एक चूहे पर पड़ी. तत्काल इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी गई, जिसके बाद विमान को रोक दिया गया.

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

जैसे ही चूहे की मौजूदगी सामने आई, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया. यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में बैठाया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने देरी को लेकर हल्की नाराजगी जताई, लेकिन अधिकतर यात्रियों ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से सही कदम माना.

ये भी पढ़ें: GST 2.0 का ‘बचत उत्सव’: अरुणाचल में PM मोदी ने व्यापारियों को दिया ये खास तोहफा; ईटानगर में हुआ जोरदार स्वागत

3 घंटे देरी से रवाना हुआ विमान

एयरलाइन के तकनीकी विशेषज्ञों और ग्राउंड स्टाफ ने मिलकर विमान की गहन तलाशी ली. करीब 3 घंटे की जांच के बाद चूहे को विमान से बाहर निकाला गया. तभी उड़ान को सुरक्षित घोषित किया गया और फ्लाइट को रवाना किया गया.

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी जानकारी

कानपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि एक यात्री ने फ्लाइट में चूहा होने की शिकायत की थी. इसके बाद पूरी तलाशी ली गई और चूहे को हटाया गया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए विमान तभी उड़ान भर सका जब पूरी तरह से जांच पूरी हुई. इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि विमान क्षेत्र में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

23 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

34 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago