Bharat Express DD Free Dish

GST Bachat Utsav: अरुणाचल में PM मोदी ने व्यापारियों को दिया ये खास तोहफा; ईटानगर में हुआ जोरदार स्वागत

PM Modi In Arunachal Pradesh: अरुणाचल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी 2.0 ‘बचत उत्सव’ के दौरान दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ का पोस्टर दिया.

PM Modi In Arunachal Pradesh

PM Modi In Arunachal Pradesh:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्री के पहले दिन अरुणाचल के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने राज्य को कई विकास योजनाओं की सौगात दी है. ईटानगर में प्रधानमंत्री के स्वागत में नारी और युवा शक्ति का पूरा जोर दिखा. वंदे मातरम और तिरंगे के साथ भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे. आज के दिन देश GST बतच उत्सव मना रहा है. इसी कारण पीएम मोदी ने व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें खास पोस्टर दिया.

व्यापारियों से मिले पीएम मोदी (PM Modi Meet Shopkeepers)

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर व्यापारियों से मिलने की फोटो पोस्ट की है. इसमें उन्होंने लिखा ‘आज सूर्योदय के साथ ही जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत के साथ भारत की आर्थिक यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया. उगते सूरज की धरती, अरुणाचल प्रदेश से बेहतर जगह और क्या हो सकती है? ईटानगर (PM Modi In Itanagar) में, मैंने स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की, जिन्होंने सुगंधित चाय, स्वादिष्ट अचार, हल्दी, बेकरी उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की.

प्रधानमंत्री ने बताया कि जीएसटी सुधारों पर व्यापारियों ने अपनी खुशी व्यक्त की. साथ ही उन्हें मेरे द्वारा ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ के पोस्टर भी दिए, जिन्हें उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी दुकानों पर प्रदर्शित करने का वादा किया.

व्यापारी बेहद खुश हैं

अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव की पृष्ठभूमि में दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात के बाद स्थानीय व्यापारियों की राय भी सामने आई है. वह कह रहे हैं कि यह एक अच्छा सुधार है. सभी व्यापारी पीएम मोदी के हाथों ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ के पोस्टर पाकर बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा है कि वे इन्हें अपनी दुकानों पर लगाएंगे.

ये भी पढ़ें: नहीं मिला GST कटौती का फायदा तो कैसे करें शिकायत?

फ्लैश लाइट जलवाई

जीएसटी 2.0 को ‘बचत उत्सव’ के रूप में मनाते हुए जनता से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की. इस अपील पर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी है. ‘गर्व से कहें, यह स्वदेशी है’ नारा लगाया और कहा कि इसी मंत्र पर चलते हुए देश का विकास होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read