Viral Video
Viral Video: भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके इतिहास रच दिया. लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के साथ, भारत ऐसा करने वाला एकमात्र देश बन गया है. देशवासियों ने एक दूसरे के साथ इस सफलता का जश्न मनाया. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो चंद्रयान के लैंडिंग के वक्त का बताया जा रहा है.
दरअसल, जिस वक्त चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग हो रही थी उस वक्त इंडिगो का एक फ्लाइट हवा में था. इसमें कई यात्री सवार थे. जैसे ही सफल लैंडिंग की खबर इन यात्रियों तक पहुंची सभी खुशी से झूम उठे. फ्लाइट में सवार किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इंडिगो के पायलट ने चंद्रयान 3 के सफल होने की खबर दी थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पीकर सिस्टम पर भारत की बड़ी उपलब्धि की घोषणा की जा रही है. लैंडिंग की खबर मिलते ही सभी यात्री ने जश्न मनाया.
फ्लाइट के पायलट ने घोषणा के दौरान कहा, ” मुझे और कैप्टन राजीव को यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इसरो ने जिस चंद्रयान 3 को लॉन्च किया था वो सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है. हम इस उपलब्धि पर इसको को बधाई देते हैं. जय हिंद. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरहोस्टेस के साथ सभी यात्री तालियां बजाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…