देश

Power Crisis: राजस्‍थान में बिजली संकट पर घमासान, वसुंधरा राजे ने दिया गहलोत सरकार को ‘करंट’ लगने वाला बयान

Rajasthan Power Crisis attacked by Vasundhara Raje: राजस्थान में गहराए बिजली संकट को लेकर गहलोत सरकार विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर है. भाजपा की महिला नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों ले लिया है. वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को अंधेरे में धकेलना का काम किया है. उन्‍होंने कहा, ‘हमारे राज्य में नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए लोगों को हफ्तेभर तक इंतजार करना पड़ता है. कांग्रेस के फ्री इलेक्ट्रिसिटी के दावे झूठे हैं.’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासनकाल से अपने कार्यकाल की तुलना भी की, वसुंधरा ने गहलोत पर निशाना लगाते हुए कहा कि हमारे समय में गांवों में 22 से 24 घंटे बिजली मिलती थी. इसके कारण लोगों ने इन्वर्टर पैक कर दिए थे. मगर, कांग्रेस शासन में आमजन बिजली संकट से बुरी तरह त्रस्त है. वसुंधरा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि आज बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. डिस्कॉम पर 90 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा का घाटा हो गया है.

बिजली विभाग पूरी तरह से कुप्रबंधन का शिकार बना

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”राजस्‍थान में बिजली विभाग पूरी तरह से कुप्रबंधन का शिकार बना है. गहलोत सरकार के पास कोयला और बिजली खरीद का रोड मैप नहीं है. वोल्टेज के कम और ज्यादा होने की वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.” वसुंधरा ने यह भी कहा कि किसानों की मोटरें खराब हो रही हैं, लेकिन सरकार मदद नहीं कर रही.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan पर योगी सरकार का बहनों को तोहफा, 14 जिलों में दो दिन रहेगी फ्री बस सेवा

कांग्रेस सरकार ने बिजली कंपनियों पर घाटा छोड़ दिया था

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2013 तक बिजली कंपनियों पर 78 हजार करोड़ रुपए का घाटा छोड़ दिया था, जिसको हमारी सरकार ने दूर किया. और, अब दुबारा कांग्रेस की सरकार में बिजली संकट आ गया है. राज्य की 6 बिजली यूनिट बंद होने के कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है. राजे ने कहा, ‘कांग्रेस ने मुफ्त बिजली के सब्जबाग दिखाकर राजस्थान को अराजकता और अंधकार में धकेलना का काम किया है.’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

10 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

13 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

24 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

26 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

34 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

38 minutes ago