देश

Ind-Pak War: भारत-पाक तनाव के बीच इंडियन ऑयल ने कहा, देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल मौजूद

Ind-Pak War: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी मौजूद है और घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सरकारी तेल विपणन कंपनी ने लिखा, “इंडियन ऑयल आपको यह आश्वस्त करना चाहता है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. हमारी आपूर्ति श्रृंखलाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं.”

पोस्ट में आगे लिखा, “हम आपसे निवेदन करते हैं कि घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचें. शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर, हम सभी मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रख सकते हैं, जिससे सभी के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी.” साथ ही लिखा कि आपका सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

जारी है ‘ऑपरेशन सिंदूर’

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए 7 मई को भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव है. इसके जवाब में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्यरात्रि पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए हैं. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है. भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी ड्रोन व मिसाइल हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया है.

भारत ने अपने अटैक में किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया. बावजूद इसके, पाकिस्तान भारत में सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों का जबरदस्त जवाब दिया है, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.


ये भी पढ़ें: India-Pakistan War: कप्तान रोहित शर्मा ने की सेना की तारिफ, कहा- “हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं…मुझे भारतीय सेना पर गर्व”


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

13 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

16 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

31 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

31 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

32 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

46 minutes ago