देश

इंदौर के ‘जहरीले पानी’ पर संसद में संग्राम, सरकार ने क्या दिया जवाब?

Indore Water Crisis in Rajya Sabha: जय व्यास/इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई 32 मौतों का मामला सोमवार को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गूंजा. कांग्रेस सांसदों ने जब मौतों और जवाबदेही पर सवाल उठाए तो केंद्र सरकार ने पुरानी पाइपलाइनों को इसका जिम्मेदार बताया. वहीं, बहस के दौरान जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के एक बयान ने सबको चौंका दिया जब उन्होंने इंदौर को ‘सबसे स्वच्छ शहर’ मानने से ही इनकार कर दिया.

1997 की पाइपलाइन को बताया दोषी

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री टोखन साहू ने लिखित जवाब में बताया कि भागीरथपुरा में 1997 की पुरानी पाइपलाइनें बिछी हैं, जो कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं. सरकार ने बताया कि अमृत-2.0 (Amrut 2.0) योजना के तहत इंदौर की जलापूर्ति सुधारने के लिए 4 पैकेज तैयार किए गए हैं.

मध्य प्रदेश सरकार का रुख

मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि अब तक 14,181 लीकेज ढूंढे गए हैं, जिनमें से 12,634 की मरम्मत की जा चुकी है. इसके अलावा 588 जगहों पर पानी प्रदूषित मिलने पर कार्रवाई की गई है. अमृत 2.0 के तहत इंदौर के लिए 1,142 करोड़ रुपये की दो जलापूर्ति योजनाएं मंजूर की गई हैं.

ये भी पढ़ें: विपक्ष ने किया ‘नाक में दम’, हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का आधा दिन; आखिर क्या है मुद्दा?

‘सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार जल विभाग में’

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सवाल दागा कि 32 दिनों में 32 मौतें हो चुकी हैं, आखिर जिम्मेदारी किसकी है? वहीं, राजस्थान से सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार जल संसाधन विभाग में है. बहस के दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब इमरान प्रतापगढ़ी ने इंदौर को ‘देश का सबसे स्वच्छ शहर’ कहा.

इस पर जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने टोकते हुए कहा कि मंत्रालय की ओर से जो कॉम्पिटिशन होता है, उसमें देश का सबसे स्वच्छ शहर सूरत (Surat) है. इंदौर को सबसे स्वच्छ बताना आपकी गलतफहमी है. पाटिल ने यह भी कहा कि पानी राज्य का विषय है, इसलिए जिम्मेदारी राज्य सरकार की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

क्रिकेटर्स की ‘हटके’ लव स्टोरी: शादी से पहले बने पिता; एक ने नहीं दी बच्चे को पहचान, दूसरे ने पत्नी को दिया तलाक

Cricketers Before Marriage: क्रिकेट की दुनिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने शादी से पहले ही…

3 minutes ago

ग्रीन एनर्जी में अडानी समूह का बड़ा धमाका: ‘धमरा पोर्ट’ बना देश का पहला 100% रिन्यूएबल पावर से चलने वाला बंदरगाह

ओडिशा का धमरा पोर्ट 100% रिन्यूएबल बिजली से संचालित होने वाला भारत का पहला बड़ा…

13 minutes ago

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

41 minutes ago

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…

44 minutes ago

‘शादियों में भीड़, अंतिम विदाई में सन्नाटा’ मुश्ताक खान की विदाई पर रजा मुराद ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…

50 minutes ago