यूटिलिटी

इंडिया यूएस ट्रेड डील से आपकी जेब में पड़े रुपये का दाम बढ़ा, जानें अब कितनी हुई वैल्यू?

अगर आपकी जेब या बैंक खाते में रुपये रखे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. भारत और अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ‘ट्रेड डील’ ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है, बल्कि आपके रखे हुए रुपयों की ‘ताकत’ यानी वैल्यू को भी एक ही झटके में बढ़ा दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने के ऐलान का असर मंगलवार सुबह होते-होते भारतीय करेंसी पर साफ दिखने लगा.

रुपये में आई ‘ऐतिहासिक’ मजबूती

मंगलवार का दिन भारतीय करेंसी के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं रहा. जैसे ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की खबर पुख्ता हुई, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 112 पैसे की विशाल छलांग लगाकर 90.39 पर जा पहुंचा. आपको बता दें कि सोमवार को यह 91.51 पर बंद हुआ था. एक ही दिन में इतनी बड़ी मजबूती सालों में कभी-कभी ही देखने को मिलती है. इसका सीधा मतलब यह है कि ग्लोबल मार्केट में अब आपका रुपया पहले से ज्यादा मजबूत है, जिससे आने वाले समय में आयात होने वाली चीजें सस्ती हो सकती हैं और महंगाई पर लगाम लग सकती है.

शेयर बाजार में ‘दिवाली’ जैसा माहौल

सिर्फ रुपया ही नहीं, शेयर बाजार में भी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी में ऐसी सुनामी आई कि निवेशकों की संपत्ति में करीब 20 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया. सेंसेक्स करीब 2375 अंकों की बढ़त के साथ 84,000 के पार निकल गया, तो वहीं निफ्टी ने भी 700 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 25,800 का स्तर पार कर लिया. बाजार के जानकारों का मानना है कि सोमवार को ही मार्केट ने अपना ‘बॉटम’ यानी सबसे निचला स्तर छू लिया था और अब यह रॉकेट की तरह ऊपर भागने को तैयार है.

दिग्गज शेयरों में मची लूट

BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें, तो शायद ही कोई ऐसा शेयर होगा जो आज लाल निशान में हो. अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 7 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 1500 रुपये के पार निकल गया. इसके साथ ही इंडिगो, बजाज फाइनेंस और सनफार्मा जैसे स्टॉक्स ने भी निवेशकों को मालामाल कर दिया है. बैंकिंग सेक्टर में भी जबरदस्त खरीदारी का माहौल है, निफ्टी बैंक 1300 अंकों की तेजी के साथ दौड़ रहा है.

सोना-चांदी और कमोडिटी मार्केट का हाल

हैरानी की बात यह है कि आमतौर पर जब रुपया मजबूत होता है, तो कीमती धातुओं में सुस्ती दिखती है, लेकिन आज माहौल अलग है. कमोडिटी मार्केट में भी जबरदस्त हलचल है. सोने के दाम में 5 हजार रुपये का उछाल आया और यह 1.49 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया. वहीं, चांदी ने तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए 16,000 रुपये की तेजी दिखाई और अब यह 2.52 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है. कॉपर और दूसरे मेटल्स में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी; गिरावट पर लगा ब्रेक, क्या अब खरीदारी का सही समय है?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

2 minutes ago

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…

5 minutes ago

‘शादियों में भीड़, अंतिम विदाई में सन्नाटा’ मुश्ताक खान की विदाई पर रजा मुराद ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…

12 minutes ago

Amitabh Bachchan House: जलसा में लगी 4 करोड़ की Bull Painting, जानिए क्यों है इतनी खास और क्या है इसका वास्तु कनेक्शन

Amitabh Bachchan Bull Painting: अमिताभ बच्चन के जलसा के लिविंग रूम में लगी विशाल बुल…

38 minutes ago

‘डर और थकान से मुक्त मशीनी सैनिक’… रूस को मात देने के लिए यूक्रेन का सबसे बड़ा दांव; देखें VIDEO

Russia Ukraine War: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने 'रोबोट आर्मी' कार्यक्रम…

40 minutes ago