देश

Indore Crime: जानिए कैसे 7 मिनट में हुई एक करोड़ की चोरी, बुर्का पहनकर हुई अनोखी चोरी

Indore Crime: जय व्यास/ इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरी की ऐसी घटना हुई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की, शिव सागर कॉलोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोर बुर्का पहने पहुंचा. उसने मात्र सात मिनट में एक करोड़ से ज्यादा की चोरी को अंजाम दे दिया. वहीं, महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज का पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, पिछले 7 मार्च को इंदौर में एक अनोखी तरह की चोरी हुई. इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में स्थित शिवसागर पैलेस कॉलोनी में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर पर, बुर्का पहने दो आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त फरियादी महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर, दो अज्ञात आरोपी बुर्का पहनकर घर में घुसे और एक करोड़ रुपये का कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए.

मामले में एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला के घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज में आरोपी बुर्के में दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने घर के बाहर जूतों के बीच छुपाकर रखी चाबी से दरवाजा खोला और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी देखने से प्रतीत होता है, कि चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी, कि चाबी कहां रखी है और केश किस अलमारी में कहां रखा है. फिलहाल, इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर हिंसा पर विधानसभा में बयान

भारत एक्सप्रेस

 

Shalini

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago