पीएम मोदी ने चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा प्रस्तुत की और इस दौरान राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दौरे की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया.
पीएम मोदी के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, बस्तर के विकास का मास्टर प्लान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, उद्योग और पर्यटन केंद्रों के विस्तार पर गहन चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है. प्रधानमंत्री ने बस्तर विकास योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.
मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास का मास्टर प्लान केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन के नए अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया. इस मास्टर प्लान का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है. केंद्र सरकार ने इस मास्टर प्लान को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.
मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद तेजस्वी सूर्या समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक नीति, नक्सल उन्मूलन और बस्तर के समग्र विकास पर गहरी चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नक्सलवाद के खात्मे, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और राज्य सरकार निर्णायक कदम उठा रही है. केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है, और छत्तीसगढ़ अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ें: “आपका स्वागत है क्रू-9… धरती ने आपको Miss किया”, जानें Sunita Williams की वापसी पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…