Indore Crime News: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का खिताब जीत लिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. इस मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था, लेकिन इसी बीच एक युवक को जीत के जश्न की कीमत मौत से चुकानी पड़ी. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.
दरअसल, इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उसे उस समय निशाना बनाया जब वह भारतीय क्रिकेट टीम के जीत का जश्न मना रहा था.
घटना में बीच-बचाव करने आई युवक की मां भी घायल हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
यह वारदात इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके की है. महेश बामनिया, जो कैटरिंग का काम करता था, भारतीय टीम की जीत के बाद आतिशबाजी कर रहा था. इसी दौरान उसका सूरज, आशू उर्फ आशुतोष और राम नामक युवकों से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने महेश पर चाकू से हमला कर दिया.
गंभीर रूप से घायल महेश को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बीच-बचाव करने आई महेश की मां भी इस हमले में घायल हो गईं. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू यादव को ‘कैदी रत्न’ दिलाने के लिए तेजस्वी देंगे धरना! जानिए किसने दी सलाह?
-भारत एक्सप्रेस
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…
Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…