लीगल

भाजपा सांसद द्वारा भाजपा विधायक के खिलाफ दर्ज मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 17 मार्च को करेगा सुनवाई

भाजपा सांसद राजू बिष्ट द्वारा दायर मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 17 मार्च को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. दार्जलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग से भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने समन पूर्व नोटिस जारी किया था.

भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक पर लगाया आरोप

भाजपा सांसद का आरोप है कि भाजपा विधायक ने 24 अप्रैल 2024 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जल जीवन मिशन घोटाले में बिष्ट की संलिप्तता का झूठा बयान दिया था. शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि बिष्ट के जल जीवन मिशन समिति में होने के कारण उन्हें अनुचित लाभ मिला और उन्होंने योजना की कार्यवाही में हेरफेर किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दार्जलिंग जिले में संपूर्ण जल जीवन मिशन परियोजनाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में आवंटित किया गया था.

योजना के तहत 12 करोड़ रुपये के टेंडर किए हासिल

आरोपों के मुताबिक मानक प्रोटोकॉल का पालन करने के बजाए सूर्या इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कार्य आदेश जारी किए गए थे. विष्णु शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशारा किया कि सूर्या इंडिया लिमिटेड ने दार्जलिंग में जल जीवन मिशन योजना के तहत 12 करोड़ रुपये के टेंडर हासिल किए है. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया था कि सूर्या इंडिया लिमिटेड सूर्या रोशनी लिमिटेड की एक शैल कंपनी है. ये आरोप चुनाव से ठीक पहले लगाए गए थे. शर्मा नेकहा कि एक ही पार्टी होने के बावजूद चुनाव से ठीक पहले उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के स्पष्ट इरादे से ये आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें: SC का बड़ा फैसला, रेप साबित करने के लिए प्राइवेट पार्ट पर चोट जरूरी नहीं

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

39 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago