Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार शाम अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की. यह मामला कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी.
चार्जशीट के मुताबिक, हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा थे. इनके साथ तीन और आरोपी आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने भी अहम भूमिका निभाई. पांचों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत केस दर्ज है. फिलहाल सभी आरोपी जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.
पुलिस के अनुसार, इस हत्या की योजना बेहद चालाकी से बनाई गई थी. चार्जशीट में सोनम और राज कुशवाहा की नजदीकी को मुख्य कारण बताया गया है. बाकी तीन आरोपियों ने हत्या को अंजाम देने में इनकी मदद की. पुलिस ने जांच के दौरान कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैक और गवाहों के बयान जैसे पुख्ता सबूत जुटाए.
ये भी पढ़ें: Woman Harassed In Bus: केरल की बस में महिला संग बदसलूकी का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एसआईटी ने खुलासा किया कि इस केस में प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर आहिरवार की भी भूमिका रही. इन पर सबूत छिपाने और नष्ट करने का आरोप है. इनके खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर होगी.
राजा रघुवंशी की हत्या शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई थी. इसी वजह से यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया. पुलिस का दावा है कि चार्जशीट में शामिल सबूत इतने मजबूत हैं कि आरोपियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी. अब अदालत में सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…
Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…
छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…
एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…