Asia Cup 2025: दुबई में इस वक्त Team India पूरी तरह एशिया कप की तैयारियों में लगी हुई है. मौजूदा चैंपियन भारत ने शुक्रवार को आईसीसी अकादमी में पूरे दिन जमकर अभ्यास किया. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद यह पहला मौका था जब सभी खिलाड़ी एक साथ नेट्स पर नजर आए.
भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ करेगा. इसके बाद 14 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हाई-वोल्टेज मुकाबला और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ंत होगी. वहीं प्लेऑफ 20 सितंबर से शुरू होंगे.
अभ्यास सत्र में कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की. उनके साथ संजू सैमसन, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए. गिल और बुमराह समेत कई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले एक महीने का आराम दिया गया था.
दिलचस्प बात यह रही कि टीम प्रबंधन ने भारत में किसी तरह का प्रैक्टिस कैंप नहीं लगाया. इसके बजाय खिलाड़ियों को जल्दी दुबई भेजा गया ताकि वे स्थानीय परिस्थितियों में खुद को ढाल सकें. अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस ड्रिल्स और हल्के स्किल वर्कआउट भी किए.
सभी की नजरें जसप्रीत बुमराह पर टिकी रहीं, जो 40 दिन के ब्रेक के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार 2024 टी20 विश्व कप फाइनल खेला था, जहां उनके शानदार प्रदर्शन (2/18) से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. उस टूर्नामेंट में 15 विकेट लेकर उन्होंने “प्लेयर ऑफ द सीरीज” का खिताब भी अपने नाम किया था.
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो मैच न खेलने पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब उनकी फिटनेस और लय दोनों पर टीम प्रबंधन को भरोसा है.
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025 से पहले Hardik Pandya का नया लुक हुआ वायरल, क्रिकेटर को पहचानना हुआ मुश्किल
अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों का अलग ही रंग भी देखने को मिला. बुमराह को अभिषेक शर्मा से हंसी-मजाक करते देखा गया, जबकि संजू सैमसन कोच गौतम गंभीर और फील्डिंग कोच से चर्चा कर रहे थे. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने नए सुनहरे हेयरस्टाइल में सबका ध्यान खींचते नजर आए. उन्होंने प्रशंसकों से मिलकर ऑटोग्राफ भी दिए.
टीम फिलहाल बिना किसी प्रायोजक लोगो वाली जर्सी पहनकर अभ्यास कर रही है, क्योंकि ड्रीम11 अब टीम का आधिकारिक स्पॉन्सर नहीं है.
बता दें भारत ने अब तक रिकॉर्ड आठ बार एशिया कप जीता है और इस बार भी उसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भले ही मुकाबले यूएई में हो रहे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट का नामित मेजबान भारत ही है. लिहाजा, टीम इंडिया पर नजरें सिर्फ एशिया ही नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत की टिकी हुई हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…
एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…
योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…