देश

गरीबी बनी काल! मैकेनिक ने पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड, इंदौर में हुआ खौफनाक अंत

रिपोर्ट- जय व्यास


Indore Crime News: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना मंगलवार (10 मार्च) की सुबह परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की गली नंबर 3 में हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया.

जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एकनाथ बाघ के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी का नाम रोहिणी बताया गया है. दोनों अपने दो बच्चों के साथ इलाके में रहते थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एकनाथ पेशे से मैकेनिक था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे नियमित काम नहीं मिल रहा था, जिसके कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था.

घटना के दिन सुबह करीब 8 बजे एकनाथ ने अपने दोनों बच्चों को दूध लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया. जब करीब 20 मिनट बाद बच्चे वापस लौटे तो घर के अंदर का भयावह दृश्य देखकर सन्न रह गए. बच्चों ने देखा कि उनके पिता एकनाथ कमरे में फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, जबकि घर के दूसरे हिस्से में उनकी मां रोहिणी का शव पड़ा हुआ था. मौके पर टूटी हुई चूड़ियां भी मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा.

आर्थिक तंगी है मुख्य कारण?

घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को इस वारदात की मुख्य वजह माना जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एकनाथ पिछले कुछ समय से बेरोजगारी और आर्थिक संकट से परेशान था. बताया जा रहा है कि उसने कुछ समय पहले अपना मकान भी पैसों की जरूरत के कारण बेच दिया था. इसके बावजूद आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पाया, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था.


ये भी पढ़ें: प्यार में 1900 KM का सफर: प्रेमी से मिलने रातों-रात मुंबई से मुजफ्फरपुर आई लड़की, मंदिर में रचाई शादी


पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे कोई अन्य कारण भी था या नहीं. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago