देश

‘रिपोर्ट दो..’, हाईकोर्ट पहुंचा इंदौर का ‘पानी कांड’, 10 मौतों पर सरकार तलब

Indore Water Crisis: जय व्यास/इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 10 मौतों के मामले में अब न्याय की आस हाई कोर्ट से है. इस गंभीर मसले पर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने नगर निगम और जिला प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस त्रासदी के शिकार हुए सभी पीड़ितों का इलाज पूरी तरह से निःशुल्क किया जाए. मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी को तय की गई है, जहां सरकार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी.

याचिकाओं पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों का उचित और मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाए. कोर्ट ने शासन-प्रशासन से मृतकों और उपचाराधीन मरीजों की पूरी जानकारी तलब की है. बता दें कि 26 दिसंबर से अब तक दूषित पानी के कारण 10 लोगों की जान जा चुकी है और 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं.

2 याचिकाएं की गईं थी दाखिल

भागीरथपुरा में हुए इस जानलेवा ‘पानी कांड’ को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में दो अलग-अलग जनहित याचिकाएं (PIL) दाखिल की गई हैं. पहली याचिका हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश ईनाणी ने और दूसरी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने दायर की है. इन याचिकाओं में मांग की गई है कि इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हों, पीड़ितों को मुफ्त इलाज मिले और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए.

कांग्रेस को मिला विरोध का मुद्दा

एक तरफ जहां कोर्ट ने सख्ती दिखाई है, वहीं दूसरी तरफ 10 मौतों और 150 से ज्यादा लोगों के बीमार होने के बाद इंदौर का सियासी पारा भी चढ़ गया है. कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई है और शहर भर में अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही है. कहीं मंत्री के लिए ‘सद्बुद्धि’ यज्ञ हो रहा है, तो कहीं नगर निगम को ‘यमराज’ बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में भारत टैक्सी की शुरुआत, निजी कैब कंपनियों को सीधी चुनौती

दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. इंदौर के छावनी चौराहे पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भगवान से ‘सद्बुद्धि’ देने की प्रार्थना करते हुए घंटे बजाए और प्रदर्शन किया.

एक दूसरे पर मढ़े जा रहे आरोप

इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा सवाल सिस्टम पर खड़ा हो रहा है. जनप्रतिनिधि अब नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर दोष मढ़ने में लगे हैं. जनता आज यह पूछ रही है कि जब शहर कोई उपलब्धि हासिल करता है, तो श्रेय लेने के लिए जनप्रतिनिधि सबसे आगे कतार में खड़े होते हैं. लेकिन जब ऐसी भयावह दुर्घटना होती है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होनी चाहिए? क्या जनप्रतिनिधि केवल अधिकारों और श्रेय के लिए हैं, कर्तव्यों और जवाबदेही के लिए नहीं?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 seconds ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

4 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

5 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

18 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

34 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

39 minutes ago