Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिंदुस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर चौकस BSF की सतर्कता से घुसपैठ नाकाम, गुजरात के बनासकांठा में मार डाला गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

गुजरात के बनासकांठा में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार करने वाले घुसपैठिए को जवानों ने मार गिराया.

Rahima Pushed To Bangladesh

प्रतीकात्मक तस्वीर.

बनासकांठा, गुजरात | 24 मई 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात के बनासकांठा जिले में एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. 23 मई की रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसे बीएसएफ जवानों ने मौके पर ही ढेर कर दिया.

सुरक्षा नियमों के तहत की गई कार्रवाई

बीएसएफ गुजरात की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अलर्ट बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा. जवानों ने तुरंत उसे ललकारा और रुकने का आदेश दिया, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा. इसके बाद जवानों को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें घुसपैठिया मौके पर ही मारा गया.

अंधेरे में घुसपैठ की साजिश

बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल के तहत की गई. घुसपैठिया अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था, लेकिन जवानों की सतर्क निगरानी के कारण वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका.

सख्त संदेश: सीमा पर कोई समझौता नहीं

इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित और कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी. बीएसएफ गुजरात ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वे देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital