देश

अस्पताल में रचाई अनोखी शादी: बीमार दुल्हन को गोद में उठाकर लिए सात फेरे, मंडप बना ICU में!

Viral Indian Wedding: राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर एक ऐसी शादी हुई, जिसने सभी का दिल छू लिया. दुल्हन की तबीयत बिगड़ने के बावजूद दोनों परिवारों ने न केवल शादी की तारीख कायम रखी, बल्कि अस्पताल को ही मंडप में बदलकर यह साबित कर दिया कि रिश्तों में भावनाएं सबसे ऊपर होती हैं.

यह प्रेरणादायक कहानी है परमसिटी कॉलोनी, ब्यावरा निवासी जगदीश सिंह सिकरवार के भांजे आदित्य सिंह और कुंभराज की रहने वाली नंदनी की. दोनों की शादी 1 मई को अक्षय तृतीया पर पुरषोत्तमपुरा गांव में तय थी. लेकिन शादी से महज पांच दिन पहले, 24 अप्रैल को नंदनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें पंजाबी नर्सिंग होम, ब्यावरा में भर्ती कराया गया.

डॉक्टर की सलाह से मिली नई राह

डॉक्टरों ने नंदनी को ज्यादा आराम करने की सलाह दी, क्योंकि वह लंबे समय तक बैठने की स्थिति में नहीं थी. ऐसे में परिवार एक कठिन निर्णय के मोड़ पर था—क्या शुभ मुहूर्त टाल दिया जाए या फिर किसी नए तरीके से शादी की जाए?

डॉ. जेके पंजाबी की सलाह और नंदनी की सहमति से एक नई राह निकाली गई—अस्पताल में ही शादी रचाने की. दोनों परिवारों ने भावनात्मक समर्थन दिखाते हुए इस फैसले को अपनाया.

समर्पण और प्रेम की मिसाल बनी यह शादी

शादी के दिन दूल्हा आदित्य सिंह बैंड-बाजे और बारात के साथ सीधे अस्पताल पहुंचा. वहां एक सादगीपूर्ण मंडप सजाया गया. विवाह की सारी रस्में अस्पताल के कक्ष में पूरी की गईं. सबसे मार्मिक पल तब आया, जब आदित्य ने नंदनी को गोद में उठाकर सात फेरे लिए. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं.

इस अनोखी शादी ने यह सिखाया कि प्यार, समर्पण और समझदारी किसी भी परंपरा से बढ़कर होते हैं. यह शादी न केवल दिलों को जोड़ने वाली बनी, बल्कि यह भी दिखा गई कि सच्चे रिश्ते किसी भी मुश्किल घड़ी में अपना रास्ता खुद बना लेते हैं.

ये भी पढ़ें: “अब लश्कर-ए-पाकिस्तान की भूमिका में कांग्रेस…”, भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने विपक्षी दल को ऐसे धिक्कारा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

55 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago