देश

“अब लश्कर-ए-पाकिस्तान की भूमिका में कांग्रेस…”, भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने विपक्षी दल को ऐसे धिक्कारा


रिपोर्टर आशुतोष मिश्र सुल्तानपुर


तन से जुदा जैसे आज सामाजिक और आपराधिक नारे का समर्थन करने के मामले में कांग्रेस पार्टी चौतरफा घिर गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि भारत की कांग्रेस पार्टी लश्करे पाकिस्तान की भूमिका में है. कांग्रेस पार्टी के ट्वीट को पाकिस्तान के मंत्री रिट्वीट कर रहे हैं और अमेरिका की सदन में पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे की रूप में उठाया जा रहा है.

सुल्तानपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का स्वागत अभिनंदन पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारा किया गया. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आधे हाथ लिया. कहा कि कांग्रेस के ट्वीट भारत के खिलाफ अमेरिका के सदन में उठाए जा रहे हैं. इसे मुद्दा बनाया जा रहा है.

कांग्रेस के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध जिस तरीके से कांग्रेस के गलत कार्यों से पाकिस्तान कर रहा है , वह देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाला है. उन्होंने साफ तौर पर पाकिस्तान की नीतियों को राष्ट्र विरोधी करार दिया.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो साझा होने और वायरल होने को भी प्रेम शुक्ला ने मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पूरे प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जिस तरीके से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, वह निंदनीय कृत्य है. समाजवादी पार्टी जिस तरीके से बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तोहीन कर रही है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथ उनकी फोटो लगा रहे हैं.

अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहेब का अपमान

भारतीय जनता पार्टी इस कृत्य की निंदा करती है. हर जिले में कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. हम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अपराधिक कार्रवाई करने की मांग करते हैं.

अपराधिक बयानबाजी सिर तन से जुड़ा का देश तरीके से कांग्रेस समर्थन कर रही है, वह निंदनीय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लश्कर पाकिस्तान की भूमिका में नजर आ रही है. कांग्रेस के ट्वीट को पाकिस्तानी नेता यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के सदन में मुद्दा बना रहे हैं.

पाकिस्तान के मंत्री कांग्रेस के इस ट्वीट को री ट्वीट कर रहे हैं. भारत की संप्रभुता को चुनौती देते हुए पाकिस्तान के समर्थन में कांग्रेस के लोग क्यों ऐसा कर रहे हैं यह समझ से परे है. हिंदुओं को हिंदुओं द्वारा करने का काम एक ही बार हुआ था जब मुलायम सिंह यूपी में मुख्यमंत्री थे. हिंदू द्रोही पार्टी है समाजवादी पार्टी.

ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कौन हैं, जिन्होंने PAK से टेंशन के बीच भारतीय सेना की उत्तरी कमान संभाली

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

4 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

4 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

16 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

32 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago