देश

Yoga Day 2026: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 40 जगहों पर होंगे कार्यक्रम, जनपथ पर योग करते नजर आएंगे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा

International Yoga Day 2026 Delhi: योग दिवस के अवसर पर इस बार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 40 जगहों पर योग दिवस के खास कार्यक्रम होंगे, जिसमें जनपथ पर एक मुख्य कार्यक्रम भी शामिल है, जिसमें केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे. यह कहना है अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान के डीन (पीएचडी) प्रो. महेश व्यास का.

प्रो. महेश व्यास ने पूरे विश्‍व को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान के परिसर में भी योग दिवस का आयोजन किया गया है.

PM मोदी ने पूरे विश्‍व में पहुंचाया योग

उन्‍होंने बताया कि दिल्‍ली में 40 अलग-अलग जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया गया है. इस दिन जनपथ पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे और उनके सानिध्‍य में कार्यक्रम संपन्‍न होगा. पीएम मोदी के नेतृत्‍व में पूरे विश्‍व में योग पहुंचा है, इसके लिए उन्‍हें आभार और बधाई देता हूं. हमारे देश में कहावत है कि रोज करें योग, दूर भगाएं रोग. जो भी व्‍यक्ति योग करेगा, वह निश्चित रूप से स्‍वस्‍थ रहेगा.उन्‍होंने कहा कि इस बार आयुष मंत्रालय ने ‘योग 365’ का थीम दिया है. इसका मतलब है कि हमें प्रतिदिन योग करना है. योग करने से स्‍वस्‍थ परिवार, स्‍वस्‍थ समाज, स्‍वस्‍थ राष्‍ट्र और स्‍वस्‍थ विश्‍व का निर्माण निश्चित रूप से संभव है.

यह भी पढ़ें: 18 से 30 साल के युवा कैसे करें योग? जानिए इस आयु में YOGA क्यों जरूरी है, कौन से आसन युवाओं के लिए ठीक रहेंगे?

मुख्य आयोजन में शामिल होंगे जेपी नड्डा

प्रो. महेश व्यास ने बताया कि इस बार का मुख्‍य आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है. अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का मुख्‍य आयोजन हर साल अलग-अलग स्‍थानों पर किया जाता है. सुबह के समय मुख्‍यत: दो कार्यक्रम होते हैं. पहला पीएम मोदी का राष्‍ट्र के नाम उद्बोधन, इसमें लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया जाता है. इसके बाद 45 मिनट का योग प्रोटोकॉल प्रत्‍येक व्‍यक्ति को कराया जाता है. 45 मिनट का योग प्रोटोकॉल यू-ट्यूब और टीवी चैनल पर उपलब्‍ध है.उन्‍होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि जो योग कार्यक्रम में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वह अपने घर पर उस प्रोटोकॉल को देखकर योग कर सकते हैं. लोग योग को अपनाएं और परिवार को स्‍वस्‍थ बनाएं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

H-1B Visa: H-1B पर सख्ती कहीं अमेरिकियों पर ही न पड़ जाए भारी? स्टडी का चौंकाने वाला दावा

H-1B Visa: H-1B वीजा पर सख्ती का उल्टा असर पड़ सकता है. केटो इंस्टीट्यूट की…

7 minutes ago

बेटे से अनबन और करोड़ों की नजर: साल भर तक चलता रहा जहर का खेल, जानें कैसे हुआ खुलासा

Ghaziabad News: करोड़ों के ट्रैवल बिजनेस और इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए गाजियाबाद की…

20 minutes ago

26/11 की वो रात तो बीत गई, लेकिन कई घरों में आज भी दुख का स्याह अंधेरा!

Mumbai Terror Attack: 26/11 किसी बच्चे ने पिता को सिर्फ तस्वीरों में देखा, किसी मां…

21 minutes ago

Gold Silver Rate: एक दिन की तेजी पर बड़ा ब्रेक: धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम, क्या आगे और फिसलेगा बाजार?

Gold Silver Rate: आज सुबह सोना 3,907 रुपए और चांदी 9,680 रुपए प्रति किलो सस्ती…

53 minutes ago

18 साल बाद 26/11 का सबसे बड़ा सवाल ! क्या हमने सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई या सिस्टम की जवाबदेही भी तय की?

26/11 की 18वीं बरसी पर सिर्फ शहीदों को याद करना काफी नहीं है, मेरी राय…

2 hours ago

अमेरिका के टैरिफ प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, व्यापार समझौते से समाधान पर जोर

India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…

2 hours ago