AI Image
दिल्ली के जिस अक्षरधाम मंदिर की भव्यता देखने हम परिवार के साथ जाते हैं और जिस मुरथल के ढाबों पर हम वीकेंड का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं, वे आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करते हुए एक ऐसी खौफनाक साजिश का खुलासा किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आरोपियों ने कुबूला है कि उनके निशाने पर दिल्ली का ऐतिहासिक अक्षरधाम मंदिर था. साजिश के मुताबिक, मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर गोलीबारी करने की योजना थी. सिर्फ इतना ही नहीं, मुरथल पराठे वाली जगह समेत दिल्ली-सोनीपत हाईवे (NH-44) के उन प्रसिद्ध ढाबों को भी निशाना बनाने की तैयारी थी, जहां हर समय सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है.
जांच में ये भी सामने आया है कि इस मॉड्यूल ने हरियाणा के हिसार में स्थित मिलिट्री कैंप की भी रेकी की थी. सूत्रों के अनुसार, कैंप के वीडियो और फोटो खींचकर पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजे गए थे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस स्टेशन भी इनकी हिट लिस्ट में शामिल थे. आतंकियों का मकसद सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर देश में अस्थिरता पैदा करना था.
ISI के इस खतरनाक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अकेले नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत 6 राज्यों में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसे ‘Gang Bust 2.0’ नाम दिया गया. इस बड़े अभियान के बाद ही शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों तक पुलिस के हाथ पहुंच पाए. फिलहाल स्पेशल सेल इस नेटवर्क की और भी गहरी परतों को खंगाल रही है ताकि छिपे हुए अन्य स्लीपर सेल्स का पता लगाया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…