Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज ऐतिहासिक मोड़ आया है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में नई सरकार की शुरुआत कर दी है. राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
ममता को हराकर बने सीएम
सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के तहत ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था.
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजन
शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए.
नए मंत्रियों की टीम
सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इससे साफ है कि नई सरकार में अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलन रखा गया है.
विधायक दल का नेता चुना गया
8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे और विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया. शाह ने उनके नाम का ऐलान किया और इसके बाद सुवेंदु ने राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया.
बीजेपी की प्रचंड जीत
इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, टीएमसी सिर्फ 80 सीटों तक सिमट गई और उसके 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
