दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो को दिल्ली से और एक को रांची से पकड़ा गया. दिल्ली से गिरफ्तार आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं जबकि रांची से पकड़ा गया असहर उर्फ दानिश इस्लामनगर इलाके के एक लॉज में छात्र बनकर रह रहा था.
दानिश के पास से एक पिस्टल, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं. वहीं आफताब और सूफियान के पास से खतरनाक रसायन जैसे हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट और सल्फर पाउडर मिले हैं. इसके अलावा PH वैल्यू चेकर, वेटिंग मशीन, बीकर सेट, सेफ्टी ग्लव्स और रेस्पिरेटरी मास्क जैसे उपकरण भी बरामद हुए हैं. एक प्लास्टिक बॉक्स में स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड और डायोड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिले हैं.
जांच में सामने आया है कि ये सभी आतंकी ISIS के स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े हैं और देशभर में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे. आफताब और दानिश केमिकल हथियार बनाने में माहिर हैं और बरामद सामान से इस बात की पुष्टि हुई है. दिल्ली पुलिस ने अब तक 12 जगहों पर छापेमारी की है और आठ से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.
इसे भी पढ़ें-Bihar News: बिहार चुनाव की तैयारी तेज, महागठबंधन का जल्द जारी होगा घोषणा पत्र
9 सितंबर को आफताब को गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।. उसके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं. इसी कड़ी में रांची में भी छापेमारी कर दानिश को पकड़ा गया जिसका आफताब से संपर्क था. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनके निशाने पर कौन-कौन से स्थान थे और नेटवर्क की पहुंच कितनी गहरी है. पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…