शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत.
Israel On Sanjay Raut Statement: इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग को लेकर शिवसेना (यूबीटी) गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इजरायल को लेकर बयान दिया था. जिसपर इजरायल ने नाराजगी जताई है. संजय राउत की इस टिप्पणी को लेकर इजरायली दूतावास ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत की है. सूत्रों के मुताबिक, इजरायली दूतावास चाहता है कि सांसद संजय राउत को बताया जाए कि उनकी टिप्पणी ने उस देश को किस तरह से आहत किया है जो हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है.
बता दें कि सांसद संजय राउत ने गाजा अस्पताल की स्थिति को लेकर 14 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि “अब उन्हें समझ में आया कि हिटलर यहूदियों से इतनी नफरत क्यों करता था”. हालांकि बाद में राउत ने इस पोस्ट को हटा दिया था, लेकिन उससे पहले इजरायली अधिकारियों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था. इस पोस्ट को हटाने से पहले 293,000 से अधिक बार देखा गया था. बताया जा रहा है कि संजय राउत के पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी लिखे गए पत्र के साथ अटैच किया गया है.
खबर के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय और ओम बिरला को लिखे गए शिकायती पत्र में इजरायली दूतावास ने हैरानी जताते हुए कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यहूदियों के विरोध में भारतीय सांसद शामिल होगा, जो भारत में पहले कभी नहीं देखा गया.
वहीं अब संजय राउत ने इजरायल की नाराजगी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि “उस ट्वीट को काफी समय हो गया है. मैंने वह ट्वीट हटा दिया. उसमें हिटलर का जिक्र था, लेकिन इजराइल को चोट पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था. जिस तरह से हमास ने इजराइल पर हमला किया, मैंने उस हमले की आलोचना की. उसी तरह जब गाजा के अस्पतालों पर हमले हुए, बड़ी संख्या में नवजात शिशु और बच्चे मारे गए. बच्चों को युद्ध से दूर रखा जाना चाहिए और मैंने कहा कि यह अमानवीयता थी और शायद इसलिए कि आप मानवता नहीं दिखा रहे हैं इसलिए उस समय के दौरान किसी नेता ने आपका विरोध किया होगा. एक महीने बाद इजराइल के उच्चायोग ने उस पर पत्र लिखा, उनसे किसी ने कहा होगा, ये संजय राउत है, इनका विरोध करो.”
यह भी पढ़ें- “1 घंटे के भीतर चीफ सेक्रेटरी का हो चयन”, Supreme Court का केजरीवाल सरकार को अल्टीमेटम
गौरतलब है कि इजरायल-हमास के बीच शुरू अक्टूबर में जंग शुरू हुई थी. जिसके बाद से ही शिवसेना सांसद संजय राउत लगातार बयान दे रहे हैं. बीते महीने राउत ने बीजेपी की तुलना आतंकवादी समूह से की थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि भारत इजरायल का समर्थन इसलिए कर रहा है क्योंकि उसने पीएम मोदी की सरकार को पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर की आपूर्ति की थी.
इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब तक करीब 15 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. ये युद्ध हमास की तरफ से इजरायल पर किए गए बर्बर हमले के बाद शुरू हुआ था. हमास ने 200 इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…