देश

गाजा शांति योजना पर इजरायल-हमास में सहमति, पीएम मोदी ने ट्रंप और नेतन्याहू की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि इजरायल और हमास उनके गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं. इस समझौते के तहत जल्द ही हमास अपने कब्जे में मौजूद बंधकों को रिहा करेगा और इजरायल अपनी सेना को एक तय सीमा तक पीछे बुला लेगा. इस घोषणा के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप और  नेतन्याहू की सराहना की है.

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट

इस खबर के सामने आते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इसका स्वागत किया और राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सराहना की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर समझौते का स्वागत करते हैं. यह पीएम नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी परिचायक है. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को सहायता बढ़ाने से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का रास्ता तैयार होगा.”

क्या है पूरा मामला?

गाजा में लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता से इजरायल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है. ट्रंप (Donald Trump) ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर इसकी घोषणा की और इसे एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना बताया.

ट्रंप का क्या कहना है?

ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि इस समझौते के तहत गाजा में युद्धविराम लागू होगा, बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की जाएगी और इजरायली सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुलाया जाएगा. उन्होंने इसे स्थायी शांति की ओर पहला मजबूत कदम बताया. इस घोषणा के बाद गाजा में जश्न का माहौल है, लोग सड़कों पर निकलकर खुशी मना रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

इजरायली प्रधानमंत्री का क्या कहना है?

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस समझौते को इजरायल के लिए एक महान दिन बताया. उन्होंने कहा कि वह सरकार से इस समझौते को मंजूरी दिलाने और सभी बंधकों को वापस लाने के लिए बैठक बुलाएंगे. नेतन्याहू ने आईडीएफ के सैनिकों और सुरक्षा बलों को उनके साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

14 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

48 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

58 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago