अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि इजरायल और हमास उनके गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं. इस समझौते के तहत जल्द ही हमास अपने कब्जे में मौजूद बंधकों को रिहा करेगा और इजरायल अपनी सेना को एक तय सीमा तक पीछे बुला लेगा. इस घोषणा के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप और नेतन्याहू की सराहना की है.
पीएम मोदी का एक्स पोस्ट
इस खबर के सामने आते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इसका स्वागत किया और राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सराहना की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर समझौते का स्वागत करते हैं. यह पीएम नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी परिचायक है. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को सहायता बढ़ाने से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का रास्ता तैयार होगा.”
We welcome the agreement on the first phase of President Trump's peace plan. This is also a reflection of the strong leadership of PM Netanyahu.
We hope the release of hostages and enhanced humanitarian assistance to the people of Gaza will bring respite to them and pave the way…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2025
क्या है पूरा मामला?
गाजा में लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता से इजरायल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है. ट्रंप (Donald Trump) ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर इसकी घोषणा की और इसे एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना बताया.
ट्रंप का क्या कहना है?
ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि इस समझौते के तहत गाजा में युद्धविराम लागू होगा, बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की जाएगी और इजरायली सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुलाया जाएगा. उन्होंने इसे स्थायी शांति की ओर पहला मजबूत कदम बताया. इस घोषणा के बाद गाजा में जश्न का माहौल है, लोग सड़कों पर निकलकर खुशी मना रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
इजरायली प्रधानमंत्री का क्या कहना है?
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस समझौते को इजरायल के लिए एक महान दिन बताया. उन्होंने कहा कि वह सरकार से इस समझौते को मंजूरी दिलाने और सभी बंधकों को वापस लाने के लिए बैठक बुलाएंगे. नेतन्याहू ने आईडीएफ के सैनिकों और सुरक्षा बलों को उनके साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

