बिजनेस

हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, नतीजों के सीजन पर बाजार की नजर

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला. बाजार की नजर आज से शुरू हो रहे नतीजों के सीजन पर बनी हुई है. शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है.

निफ्टी मिडकैप व स्मॉलकैप दर्ज की बढ़त

सुबह करीब 9.25 बजे, सेंसेक्स 191.14 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,964.80 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 59.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,105.35 पर कारोबार कर रहा था. ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.21 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी रियलिटी 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. निफ्टी फार्मा 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी आईटी 0.56 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.17 प्रतिशत की बढ़त में रहे. निफ्टी एफएमसीजी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

ऋण सेगमेंट में एनआईएम का दबाव

बाजार जानकारों के अनुसार, “नतीजों के सीजन पर बाजार की गहरी नजर रहेगी. आईटी शेयरों में गिरावट के बाद कुछ सुधार देखने को मिला है, लेकिन इस सेगमेंट के लिए मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं. बैंकिंग शेयर कमजोर कमाई की उम्मीदों के चलते सीमित दायरे में ही रहे हैं. असुरक्षित ऋण सेगमेंट में एनआईएम का दबाव और बढ़ती देनदारियां बैंकिंग नतीजों पर असर डालेंगी.”

उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर दूसरी तिमाही की कमाई सामान्य रहने की संभावना है, इसलिए बाजार की नजर ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी वस्तुओं के वास्तविक बाजार में हो रहे बदलावों पर रहेगी. इन वस्तुओं की मजबूत मांग की उत्साहजनक रिपोर्टें हैं और यह तीसरी तिमाही और उसके बाद भी अच्छे नतीजों में तब्दील होंगी.

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इटरनल, सनफार्मा, इंफोसिस और एमएंडएम टॉप गेनर्स थे. पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे.

ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस की गिरावट

अमेरिकी मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 1.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 46,601.78 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 39.13 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,753.72 और नैस्डेक 255.01 अंक या 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,043.38 पर हरे निशान में बंद हुआ.

सुबह के कारोबार में अधिकांश एशियाई मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहे थे. चीन का शंघाई इंडेक्स 1.26 प्रतिशत की बढ़त में रहा. जापान का निक्केई 1.41 प्रतिशत की तेजी में रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट में रहा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.70 प्रतिशत की बढ़त में रहा.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 8 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 81.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 329.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 81,994 और निफ्टी 25,132 पर पहुंचा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

3 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

20 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

47 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago