इसरो ने नेविगेशन सेवाओं को बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी की सैटेलाइट नाविक को लॉन्च किया है. नाविक को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया. सैटेलाइट को जीएसएलवी-एफ12 रॉकेट पर एनवीएस-01 (NVS-1) सैटेलाइट को लगाया गया था.
भारत का नेविगेशन सिस्टम और भी मजबूत होगा
इसरो की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, एनवीएस-01 दो हजार किलो से ज्यादा वजन वाले स्पेसक्राफ्ट की नेविगेशनल और निगरानी करने की क्षमता को बढ़ाएगा. इसरो ने ये भी कहा कि इस स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष कक्षा में स्थापित कर दिया गया है. NVS-01 के जरिए भारत का नेविगेशन सिस्टम और भी मजबूत होने के साथ ही सीमाओं पर निगरानी करने की क्षमता को भी मजबूती देगा.
यह भी पढ़ें- इंफाल दौरे पर अमित शाह : CAPF और पुलिस अधिकारियों के साथ गृहमंत्री की बैठक, मौजूदा हालातों को लेकर की चर्चा
आपात स्थिति में नाविक सैटेलाइट करेगी सेना की मदद
एनवीएस-01 के सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित होने से अब पड़ोसी मुल्क के नापाक इरादों का समय रहते जवाब देने में भारत तैयार हो सकेगा. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में नाविक सैटेलाइट देश की आंख बनकर सेना के जवानों को रास्ता दिखाएगी.
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…