देश

SCO Summit 2023: चीन और पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच, भारत करेगा वर्चुअल एससीओ बैठक की मेजबानी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ 4 जुलाई को एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे या नहीं, इसकी अटकलों के बीच, सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह वर्चुअली शिखर सम्मेलन की  मेजबानी करेगा. भारत वर्तमान में यूरेशियन समूह की अध्यक्षता करता है और इस महीने की शुरुआत में गोवा में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी जिसमें पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों ने भाग लिया था.

आपको बता दें भारत ने पहले शिखर सम्मेलन के लिए सभी सदस्य देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था इसकी अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. एक व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में मोदी को जिनपिंग और शरीफ दोनों के साथ आमने-सामने आते हुए देखा जाएगा, जब चीन के साथ सीमा विवाद से संबंध टूट गए हैं और जब पाकिस्तान के साथ संबंध नीचे की ओर आ रहे हैं.

भारत ने निभाई सकरात्मक और रचनात्मक भूमिका
एससीओ की भारत की अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच गहन गतिविधि और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग की अवधि रही है भारत ने 14 मंत्रिस्तरीय बैठकों समेत कुल 134 बैठकों और कार्यक्रमों की मेजबानी की है. भारत संगठन में एक सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए लिए प्रतिबद्ध है, और इसकी अध्यक्षता के रूप में एक सफल एससीओ शिखर सम्मेलन की उम्मीद कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का 75वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय नेअपने एक बयान में कहा, ‘‘पहली बार भारत की अध्यक्षता में एससीओ का 22वां शिखर सम्मेलन डिजिटल तरीके से चार जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होगा. जिसमें एससीओ के सभी सदस्य देशों- चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को पर्यवेक्षक देशों के रूप में आमंत्रित किया है एससीओ की परंपरा के अनुसार तुर्कमेनिस्तान को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

हालांकि शिखर सम्मेलन को डिजिटल तरीके से आयोजित कराने की वजह नहीं बतायी है. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए, डिजिटल तरीके से शिखर सम्मेलन आयोजित कराने के विकल्प पर चर्चा की गयी. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत ने अपनी अध्यक्षता के तहत सहयोग के नए स्तंभ स्थापित किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

5 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

6 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

6 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

7 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

7 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

8 hours ago