देश

Air pollution: दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 313, पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

दिल्ली और मुंबई की आबोहवा एक बार फिर से खराब होने लगी है. दिल्ली में एक्यूआई का स्तर काफी नीचे पहुंच गया है. SAFAR की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में सोमवार की सुबह 6.30 बजे राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 AQI के साथ काफी खराब स्थिति में पहुंच गया है. वहीं मुंबई में AQI 127 दर्ज किया गया. प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए BMC ने गाइडलाइन जारी कर दी है.

अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे पर्यावरण मंत्री

दिल्ली में GRAP-II को लागू कर दिया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की है. आज वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. रविवार को AQI का स्तर काफी नीचे गिर गया. जिससे वातावरण की स्थिति दयनीय हो गई है. इसकी जानकारी निगरानी करने वाली एजेंसियों ने दी है.

24 घंटे में AQI का स्तर

दिल्ली में पिछले 24 घंटे का AQI रविवार को 313 पर पहुंच गया. शनिवार को ये ग्राफ 248 पर था. वहीं दिल्ली की हवा 17 मई को सबसे खराब दर्ज की गई थी. तब AQI 336 दर्ज किया गया था.

दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी प्रदूषण का स्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, फरीदाबाद में AQI 322, गाजियाबाद में 246, ग्रेटर नोएडा में 354, गुरुग्राम में 255 और नोएडा में 304 एक्यूआई दर्ज की गयी.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेताया है कि अगले कुछ दिनों में Delhi-NCR में वायु गुणवत्ता सूचकांक में और बढ़ोतरी होगी. इसकी वजह पराली जलाने और तापमान में गिरावट को बताया गया है. केंद्र सरकार के डीएसएस ने सोमवार से पराली जलाए जाने की गतिविधियों में बढ़ोतरी की आशंका जाहिर की है.

यह भी पढ़ें- ‘Pakistan परमाणु परीक्षण न करे, इसलिए 5 अरब डॉलर दे रहा था America’, नवाज शरीफ बोले- मैंने पैसे न लेकर India..

AQI के आधार पर GRAP को चार चरणों में बांटा गया है

दिल्ली-एनसीआर में AQI के आधार पर GRAP को चार चरणों में बांटा गया है. जिसमें अलग-अलग AQI होने पर इसे लागू किया जाता है. एक्यूआई 201-300 होने पर पहला चरण, 301-400 पर दूसरा चरण, 401-450 होने पर तीसरा और 450 से अधिक होने पर चौथा चरण लागू किया जाता है. जिसमें तमाम तरह की बंदिशें लागू की जाती हैं. इन नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई भी की जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

3 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

5 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago