आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
सपा ने लगाया पोस्टर
Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी जंग देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे नाराज कांग्रेस के नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस और सपा के बीच चल रहे घमासान के बीच एक पोस्टर चर्चा में आ गया। लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर पोस्टर ने बड़ा सियासी संदेश दिया है। इंडिया गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी ने पोस्टर के जरिये ‘बदला है यूपी बदलेंगे देश’ का संदेश दिया है।
सपा नेता जयराम पांडेय की ओर से लगायी पोस्टर में दिखाया गया है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। इस पोस्टर मेँ सपा शासनकाल की उपलब्धियों को दिखाया गया है, वहीं दिल्ली की ओर जाते हुए अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओ को भी दिखाया गया है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहले ही संकेत दिया है कि यूपी में इंडिया गठबंधन का सबसे मजबूत दल समाजवादी पार्टी है और यूपी मेँ वह नेतृत्व करने में सबसे ज्यादा सक्षम है। लोकसभा चुनाव में टिकटों का बंटवारा भी उन्ही के हाथों होगा। इससे पहले ही मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर बात नहीं बन पायी और मामला बढ़ता चला गया। अब जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी आ रही है उस पर समाजवादी पार्टी ने एतराज जताया है। अब इस पोस्टर के माध्यम से राजनीतिक दलों को संदेश दिया है कि इंडिया गठबंधन को दिल्ली की सत्ता चाहिए तो यूपी मेँ सबसे मजबूत विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को जवाब देने के लिए मुस्लिम वर्ग के बीच हमदर्द बनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस यह बताने में जुटी है कि मुस्लिन वर्ग अब अपने पुराने घर वापस लौट रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुहीम को धार देने में जुटे हैं। कांग्रेस सूत्रों की माने तो अभी कांग्रेस में कई मुस्लिम नेताओं की जॉइनिंग होनी है, इनमें से ज्यादातर सपा के हैं। पश्चिम यूपी के नेता इमरान मसूद ने कई मुस्लिम नेताओं को कांग्रेस में जॉइन करवाने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस की सबसे ज्यादा नजर पश्चिमी यूपी के मुस्लिमों पर है और जिस राजनितिक दल में उपेक्षित मुस्लिम नेता हैं उनको कांग्रेस में जगह देने की तयारी है। पिछले चुनावो में मुस्लिम वोटरों के बीच समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत है और अब कांग्रेस उन वोटरों को अपने पाले में लाना चाहते हैं।
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…