देश

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का कटाक्ष, कहा- खत्म होने के कगार पर आ गई आम आदमी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) के आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा द‍िए जाने पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा. मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी (आप) अपनी जड़ों से उखड़ गई है.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सहयोगी दल के नेता राहुल गांधी बोलते हैं फिनिश, खत्म, टाटा, बाय-बाय, तो यह सब आम आदमी पार्टी पर लागू होता है, क्योंकि आम आदमी पार्टी से दिल्ली वाले दुखी तो हैं ही, लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं, जो भ्रमित थे. अब जब साथ रहने वाला व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जा रहा है. हर तस्‍वीर में अरव‍िंद केजरीवाल के साथ द‍िखाई देने वाले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जब पार्टी छोड़ दी और इतनी बड़ी बात कह दी. तब दिल्ली की जनता कह रही है, हम जो आरोप लगा रहे थे, उसे कैलाश गहलोत के इस्तीफे ने सिद्ध कर दिया है.

केजरीवाल जेल गए थे, कैलाश गहलोत तो कभी जेल नहीं गए

कैलाश गहलोत को ईडी और सीबीआई का डर दिखाने के सवाल पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी तो इस समय खत्म होने के कगार पर आ गई है, तो वह कैलाश गहलोत को तो छोड़ेगी नहीं. लेकिन, इस समय कैलाश गहलोत के लिए कुछ कहना मायने नहीं रखता है, क्योंकि जो इतना बड़ा एक्शन लेगा, उसके खिलाफ पार्टी कुछ ना कुछ कहेगी. अरविंद केजरीवाल जेल गए थे, कैलाश गहलोत तो कभी जेल नहीं गए, उनके खि‍लाफ जांच चल रही है, अभी खत्म नहीं हुई है. इसल‍िए यह कोई मुद्दा नहीं है. आज उनकी न तो गिरफ्तारी हो रही थी न ही पूछताछ.

कैलाश गहलोत बहुत अच्छे इंसान हैं

कैलाश गहलोत के काम के अनुभव के सवाल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि मेरा बहुत ज्यादा अनुभव नहीं रहा, लेकिन मेरा दो अनुभव रहा है, एक सत्येंद्र जैन और दूसरा कैलाश गहलोत के साथ. सत्येंद्र जैन को एक बार मैं काम बोला था, शास्त्री पार्क का फ्लाईओवर बनाने के लिए, तो उन्होंने जवाब दिया था कि मनोज भाई सीबीआई से करवा लो, तो मैंने दोबारा उनसे कभी बात नहीं की. दूसरा एक्सपीरियंस कैलाश गहलोत के साथ रहा. मेरे पास 15-20 दिन पहले ट्रांसपोर्टर आए थे, जब कैलाश गहलोत को मैंने फोन किया, तो उन्होंने मुझे बोला कि जो व्यक्ति हैं, उन्हें भेज दीजिए. इस मामले में कैलाश बहुत अच्छे इंसान हैं.

अरविंद केजरीवाल को शातिर हैं

कैलाश गहलोत के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा है कि पता नहीं वह राजनीति में रहेंगे या नहीं या फिर राजनीति से विदा लेना चाहते हैं. कैलाश गहलोत का क्या मेंटल स्टेटस होगा, मैं महसूस कर सकता हूं और उन्हें भाजपा में शामिल कराने का फैसला तो पार्टी के शीर्ष नेताओं का है. लेकिन कैलाश गहलोत ने इस्तीफा देकर दिल्ली के लोगों के हित में एक अच्छा काम किया है, ताकि अरविंद केजरीवाल जैसा शातिर प्रवृत्ति का व्यक्ति और झूठ न बोल सके, ऐसा लोगों को संकेत दिया है.

ये भी पढ़ें- कोल्हापुर में गरजे सीएम योगी, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के लिए भारत को दो टुकड़ों में बांट दिया

– भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago