खेल

Border Gavaskar Trophy: पर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, बुमराह संभालेंगे टीम की बागडोर

टीम इंडिया इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, रोहित इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे और टीम की कमान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी. हाल ही में एक बार फिर पिता बनने वाले रोहित शर्मा दूसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे और एडिलेड में होने वाले मैच में टीम की कमान संभालेंगे.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे. अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित ने भारत में ही रहने का फैसला किया था. उनकी अनुपस्थिति में टेस्ट टीम के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे. बुमराह ने इससे पहले 2022 में एजबेस्टन में रोहित के कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी टेस्ट में भारतीय टीम की अगुवाई की थी.

दूसरे टेस्ट से पहले ही टीम के साथ जुड़ेंगे रोहित

उल्लेखनीय है कि रोहित की पत्नी रितिका बच्चे को जन्म देने वाली थीं, तभी से उनके ऑस्ट्रेलिया न जाने की बातें चल रही थीं. रितिका ने 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है. इसके बाद लग रहा था कि रोहित ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं. लेकिन उन्होंने कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ और समय बिताना चाहते हैं. रोहित ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को पहला टेस्ट न खेल पाने की संभावनाओं से अवगत करा दिया था, लेकिन उन्होंने बच्चे के जन्म की तिथि के अनुसार अंतिम समय में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने का विकल्प भी खुला रखा था. अब जो जानकारी सामने आ रही है उससे लग रहा है कि रोहित दूसरे टेस्ट मैच से पहले ही टीम के साथ जुड़ेंगे.

बुमराह संभालेंगे टीम की कमान

रोहित की अनुपस्थिति में टीम की कमान जहां उपकप्तान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे, वहीं केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि, अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: भारत अगर वापस लेता है नाम तो कैसे ICC को होगा बड़ा नुकसान! इन देशों की हो जाएगी चांदी

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

8 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago