देश

ITR 2022-23: महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा लोगों ने भरा Income Tax Return, लद्दाख में सबसे कम, जानिए यूपी में कितने लोगों ने भरा ITR

ITR 2022-23: किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका वहां के टैक्स-पेयर की काफी होती है. भारत में टैक्स भुगतान की दिशा में लोगों की संख्या में पहले के मुकाबले काफी इजाफा देखा गया है. आम भारतीय भी इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने की दिशा में एक्टिव है. इनकम टैक्स रिटर्न भरने के मामले में महाराष्ट्र सबसे अव्वल है. यहां सबसे ज्यादा लोगों ने साल 2022-23 में इनकम टैक्स रिटर्न भरा है. जबकि सबसे कम संख्या में आयकर रिटर्न भरने वालों में लद्दाख है.

महाराष्ट्र में 1.2 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल किया है. जबकि, लद्दाख में 114 लोगों ने आयकर रिटर्न (ITR) भरा है. अगर बात करें देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की तो यह आईटीआर भरने में दूसरे नंबर पर है. यहां से 75.7 लाख लोगों ने अपना आयकर रिटर्न भरा है. गुजरात में 75.6 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. वहीं राजस्थान में 50.9 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है.

बिहार में 24.3 लाख लोगों ने भरा ITR

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 32.4 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. तमिलनाडु में 47.9 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. पश्चिम बंगाल में भी 47.9 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. आंध्र प्रदेश में 40.1 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. कर्नाटक में 42.8 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. पंजाब में 38.4 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल किया है.

ये भी पढ़ें: कहां चला गया 2 हजार का गुलाबी नोट? RBI ने दिया बड़ा अपडेट

दिल्ली में 40 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा

बिहार में 24.3 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल किया है. जबकि झारखंड में 11.9 लाख लोगों ने आईटीआर फाइल किया है. छत्तीसगढ़ में 11.3 लाख लोगों ने ITR फाइल किया है. इसके अलावा ओडिशा में 13.9 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. तेलंगाना में 11.3 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. देश की राजधानी दिल्ली में 40 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है. जबकि हरियाणा में 30.4 लाख लोगों ने आईटीआर फाइल किया है. इसके अलावा, उत्तराखंड में 8.33 लाख लोगों ने जबकि हिमाचल में 5.75 लाख लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है.

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की बात करें तो असम में 8.86 लाख लोगों ने ITR फाइल किया है. त्रिपुरा में 99 हजार लोगों ने, मेघालय में 48 हजार, अरुणाचल में 27 हजार, नागालैंड में 29 हजार और मणिपुर में 68 हजार लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल किया है. वहीं मिजोरम में 715 लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago