देश

राहुल गांधी कब बने थे सांसद ? 15 करोड़ की संपत्ति के बाद भी नहीं खरीदा कोई घर और गाड़ी, जानिए कांग्रेस नेता के बारे में सबकुछ

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता बहाल को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आज उन्होंने 137 दिनों के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया. इसके बाद से ही कांग्रेस काफी उत्साहित है. सदन में पहुंचने से पहले उनका जोरदार स्वागत भी किया गया. इस कड़ी में हम आपको राहुल गांधी के बारे में बताएंगे कि वह पहली बार कब सांसद बने थे. इसके साथ उनके पास कितनी संपत्ति है और उन पर कितने अपराधिक मामले दर्ज हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2004 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था. उस समय सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थी. राहुल ने पहला लोकसभा का चुनाव उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लड़ा था. इस चुनाव में उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी.

राहुल गांधी के पास कितनी संपत्ति

राहुल गांधी देश के अमीर नेताओं में शुमार हैं. हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई गाड़ी. साल 2019 के रिकोर्ड संपत्ति के मुताबिक, राहुल गांधी के पास लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके साथ ही उन पर 72 लाख रुपये का लोन भी है. राहुल गांधी लंबे समय से सरकारी घर में ही रहे थे. हाल में मोदी सरनेम मामले में उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद उनसे उनका सरकारी बंगला छीन लिया था. इसके बाद वह अपनी मां सोनिया गांधी के घर में रहने लगे थे.

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में निकला 4 फीट लंबा कोबरा, Video आया सामने, देखें रेस्क्यू

गुजरात कोर्ट के मुताबिक करीब 10 अपराधिक मामले

जब राहुल गांधी ने अपनी सजा पर रोक के लिए गुजरात हाई कोर्ट का दरबाजा खटखटाया था, तब गुजरात ने बताया कि उन पर करीब 10 अपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें वीर सावरकर पर टिप्पणी करने का मामला भी शामिल है.

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे पहले ट्रायल कोर्ट ने 23 मार्च को 2 साल की सजा सुनायी थी. इसके बाद उन्हें सेशन कोर्ट से भी राहत नहीं मिली. फिर वह गुजरात हाईकोर्ट गए तो वहां भी उनकी सजा पर रोक नहीं लगी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी सदस्यता आज 7 अगस्त को बहाल कर दी गयी है.

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

19 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

48 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

60 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago