देश

सिस्टम की लापरवाही या कुदरत का कहर? बरगी पायलट का बड़ा खुलासा, 3 महीने से खराब था इंजन!

Bargi Dam Tragedy: ‘वो मंजर आज भी आंखों के सामने आता है तो रूह कांप जाती है. मैं न सो पा रहा हूं, न खा पा रहा हूं. मेरा भी परिवार है, मैं उन लोगों का दर्द समझ सकता हूं जिन्होंने अपनों को खोया है.’ ये शब्द उस पायलट के हैं, जो 30 अप्रैल की उस काली शाम को बरगी डैम की लहरों के बीच मौत से जूझ रहे क्रूज को संभाल रहा था. पायलट महेश पटेल ने अब इस पूरे खौफनाक हादसे की पूरी कहानी बयां की है.

कुदरत का कहर या सिस्टम की चूक?

हादसे के वक्त क्रूज की कमान संभाल रहे 45 वर्षीय महेश पटेल ने बताया कि सफर के आखिरी 10 मिनट बचे थे, तभी अचानक मौसम ने ऐसी पलटी मारी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला. महेश के मुताबिक, क्रूज किनारे से महज 50 मीटर दूर था, तभी पानी भरना शुरू हो गया. उन्होंने तुरंत मदद के लिए फोन किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार मच गई और क्रूज पलट गया.

महेश ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें प्रशासन की ओर से मौसम का कोई ‘अलर्ट’ नहीं मिला था. उनका कहना है कि अगर वक्त रहते जानकारी मिल जाती, तो शायद आज ये 12 लोग हमारे बीच होते.

1500 की जगह 1200 RPM पर था इंजन

हादसे के पीछे एक बड़ी वजह क्रूज के इंजन में आई तकनीकी खराबी को भी माना जा रहा है. महेश ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही लिखित शिकायत दी थी कि एक इंजन पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा है. जो इंजन 1500 RPM पर चलना चाहिए, वह सिर्फ 1200 पर था. शिकायत भोपाल तक गई, लेकिन वहां से मंजूरी आने में देरी हो गई. हैरानी की बात यह भी है कि करीब डेढ़ साल से किसी बड़ी तकनीकी टीम ने क्रूज की जांच ही नहीं की थी.

आठवीं पास पायलट और सुरक्षा के सवाल

महेश पटेल ने बताया कि उन्होंने केवल आठवीं तक पढ़ाई की है और नाव चलाते-चलाते एक नेवी कप्तान से क्रूज चलाना सीखा था. हालांकि बाद में उन्हें भोपाल में ट्रेनिंग भी मिली. हादसे के वक्त क्रूज पर क्षमता से अधिक लोग होने की बात भी सामने आ रही है. महेश के अनुसार, टिकट के हिसाब से 32 लोग थे, लेकिन कुछ अन्य और स्टाफ मिलाकर कुल करीब 37 लोग सवार थे.

सेना और NDRF ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद अब तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें रविवार सुबह मिला तमिलनाडु के 19 वर्षीय मयुरम का शव भी शामिल है. कुल 28 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, लेकिन अभी भी लापता लोगों की तलाश जारी है. इस सर्च ऑपरेशन में NDRF, SDRF के साथ-साथ आगरा से आई भारतीय सेना के विशेष गोताखोरों की टीम भी जुटी हुई है.

बता दें कि पायलट महेश पटेल को फिलहाल बर्खास्त कर दिया गया है. लेकिन उनके बयान ने सुरक्षा इंतजामों और अलर्ट सिस्टम पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: तरक्की की नई रफ्तार: सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा, इंदौर-पीथमपुर के बीच बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

6 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

40 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

43 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

1 hour ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago