देश

जगदंबिका पाल ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी के हरकत को बताया अराजकतावादी, कहा- भगवान की कृपा से मैं बच गया

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक के दौरान अराजक दृश्य देखे जाने के एक दिन बाद समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा की गई “हिंसा” अलोकतांत्रिक और अराजकतावादी थी. कल्याण बनर्जी को उनके दुर्व्यवहार के कारण संसद के अगले सत्र में एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है.

जगदंबिका पाल ने बताया, “सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पेश प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष ने तृणमूल सांसद को अगले सत्र में एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है.” जेपीसी की बैठक मंगलवार को कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी, क्योंकि बनर्जी ने गुस्से में आकर एक बोतल तोड़ दी थी और उसके टुकड़े जेपीसी अध्यक्ष की ओर फेंक दिए थे.

जगदम्बिका पाल ने की बनर्जी के कृत्य की निंदा

जगदम्बिका पाल ने बनर्जी के कृत्य की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक और अराजकतावादी बताया. उन्होंने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी को भी अपनी असहमति वोट के माध्यम से दर्ज करानी चाहिए और हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए.” जेपीसी अध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल सांसद की हरकतें लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुकूल नहीं हैं.

किसे संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं बनर्जी

उन्होंने कहा, “मैं उनकी हिंसा के पीछे के मकसद को नहीं जानता. उन्हें जेपीसी में नियमित रूप से बहस में भाग लेने का अवसर मिल रहा है. मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि वह किस तरह की वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं या हिंसा का सहारा लेकर वह किसे संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी हितधारकों के साथ विधेयक पर विस्तृत चर्चा के लिए सरकार की पहल पर गठित जेपीसी की कार्यवाही का कुछ सदस्यों द्वारा राजनीतिकरण किया गया है.

जेपीसी की बैठकों में भाग लेने से निलंबित

मंगलवार की घटना के बाद बनर्जी को एक दिन (दो सत्रों के बराबर) के लिए जेपीसी की बैठकों में भाग लेने से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा गया. प्रस्ताव में कहा गया है, “वक्फ पर संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य कल्याण बनर्जी को समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के खिलाफ शब्दों के गलत चयन और उन पर बोतल के टुकड़े फेंकने के लिए लोकसभा के नियम 261 और 374(1)(2) के तहत एक दिन और दो सत्रों के लिए निलंबित किया जाता है.”

सजा से संतुष्ट नहीं थे कुछ सदस्य

निलंबन को बहुमत से मंजूरी दे दी गई, हालांकि भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय सहित सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ सांसद इस सजा से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने कहा कि यह सजा कम है. जेपीसी की बैठक में हंगामा उस समय शुरू हुआ जब कटक स्थित दो संगठनों, जस्टिस इन रियलिटी और पंचसखा बानी प्रचार मंडली के प्रतिनिधि विधेयक पर अपने विचार प्रस्तुत कर रहे थे.

भाजपा सांसद साथ हुई थी नोकझोंक बनर्जी

बनर्जी ने कई बार उन्हें टोका, जिससे भाजपा सांसद गंगोपाध्याय के साथ उनकी नोकझोंक हो गई. स्थिति तब और बिगड़ गई जब बनर्जी ने बाहर जाकर फिर से बोलने का प्रयास किया, जिससे दोनों जेपीसी सदस्यों के बीच बहस शुरू हो गई. इस बहस के दौरान, बनर्जी ने कथित तौर पर पानी की बोतल तोड़ दी, जिससे वह खुद घायल हो गए, और टूटे हुए टुकड़ों को पाल की ओर फेंक दिया. बैठक रोक दी गई, और बाद में विपक्ष और सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों ने एक-दूसरे पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

52 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago