दुनिया

Turkey Terror Attack: तुर्की में एयरोस्पेस कंपनी पर आतंकवादी हमला, 4 लोगों की मौत; 14 घायल

Turkey Terrorist Attack: तुर्की (Turkey) की राजधानी अंकारा (Ankara) के निकट एक विमानन कंपनी के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ है. विस्फोट में अब तक 4 लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. हमले के बाद 2 हमलावरों को भी मार गिराया गया है.

इस घटना को तुर्कियन अधिकारियों ने आतंकवादी हमला करार दिया है. देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दुर्भाग्य से कुछ लोगों की मौत हुई है जबकि कुछ घायल हुए हैं.”

स्थानीय मीडिया ने फुटेज प्रसारित किया जिसमें अंकारा से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित एक छोटे से शहर कहरामनकाज़ान (Kahramankazan) में घटनास्थल पर धुएं के बादल और बड़ी आग भड़कती दिखाई दे रही है. एक टीवी चैनल द्वारा दिखाई गई शुरुआती तस्वीरों में टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज TUSAS मुख्यालय के मेन गेट के सामने धुएं का एक बड़ा बादल दिखाई दे रहा था, जो राजधानी से लगभग 40 किमी दूर स्थित है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं. यह विस्फोट शिफ्ट बदलने के समय हुआ है. कर्मचारियों को शेल्टर्स में ले जाया गया है. अग्निशमन दल और चिकित्सा दल को घटनास्थल पर भेजा गया है. सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब TUSAS के मुख्यालय में विस्फोट हुआ तो उसके कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति बंदूक थामे हुए पार्किंग स्थल की ओर भागता हुआ दिखाई देता है.

बंधक बनाए जाने की सूचना

हैबरटर्क टीवी ने बताया है कि वहां “बंधक स्थिति” भी बनी हुई है, जबकि निजी एनटीवी टेलीविजन ने विस्फोट के बाद गोलीबारी की बात कही, जो लगभग शाम 4:00 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे) हुआ. अब तक हमले की किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है. इधर, न्याय मंत्री ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है. एनटीवी ने आत्मघाती हमले की बात करते हुए कहा कि “आतंकवादियों का एक समूह” TUSAS के मुख्यालय में घुस गया था और उनमें से एक ने खुद को उड़ा लिया.

हैबरटर्क द्वारा दिखाई गईं चित्रों से पता चलता है कि एक हमलावर महिला थी, जबकि सबा समाचार पत्र ने भवन के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे से ली गई तस्वीर प्रकाशित की थी, जिसमें काले कपड़े पहने मूंछों वाले एक युवक के हाथ में एक झोला और एक असॉल्ट राइफल दिखाई दे रही थी.

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने एक पोस्ट में कहा, अंकारा में काहरमंकाज़ान स्थित टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज इंक. (TUSAŞ) पर आतंकवादी हमले में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. दुर्भाग्य से हमले में हमारे 4 नागरिक शहीद हो गए हैं और 14 लोग घायल हुए हैं. अल्लाह हमारे शहीदों पर दया करें; मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं इस जघन्य हमले की निंदा करता हूं. हमारी लड़ाई दृढ़ संकल्प के साथ तब तक जारी रहेगी. जब तक आखिरी आतंकवादी को मार गिराया नहीं जाता.

मेयर ने क्या कहा

अंकारा के मेयर मंसूर यावस ने एक बयान में कहा कि उन्हें इस खबर से बहुत दुख हुआ है. मैं अपने शहीदों पर ईश्वर की कृपा और हमारे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. हम आतंकवाद की निंदा करते हैं. मेरी संवेदनाएं. वहीं, तुर्की के न्याय मंत्री यिलमाज टुनक ने कहा कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है.

एयरलाइन कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, TUSAS को 1973 में तुर्की के उद्योग और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में शामिल किया गया था, ताकि देश की “रक्षा उद्योग में विदेशी निर्भरता” को कम किया जा सके. यह हमला उस समय हुआ जब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एर्दोगान वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के शहर कज़ान में थे.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

4 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

16 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

54 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago