चुनाव

Maharashtra Election 2024: MVA में सीट बंटवारे का ऐलान, उद्धव ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कांग्रेस और शरद गुट को कितनी सीटें मिलीं

MVA Seat Sharing Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है. भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन के बाद अब कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन MVA में सीटों का बंटवारा किया गया है. MVA में शामिल शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी-शरद गुट ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की पहली लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम हैं. लिस्ट में उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे का भी नाम है. आदित्य वर्ली सीट से ताल ठोकेंगे. जबकि ठाणे सीट से राजन विचारे और रत्नागिरि से सुरेंद्रनाथ माने को टिकट दिया गया है.

इसके साथ ही कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) ने 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है. इसका ऐलान बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया.

शिवसेना की पहली सूची में ये नाम शामिल

शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों की बात करें तो चालीसगाव से उन्मेश पाटील, पाचोरा से वैशाली सूर्यवंशी, मेहकर (अजा) सिद्धार्थ खरात, बालापूर से नितिन देशमुख, अकोला पूर्व से गोपाल दातकर, वाशिम (अजा) से डॉ. सिद्धार्थ देवले, बडनेरा से सुनील खराटे, रामटेक से विशाल बरबटे, वणी से संजय देरकर, लोहा से एकनाथ पवार, कलमनुरी से डॉ. संतोष टारफे, परभणी से डॉ. राहुल पाटील, गंगाखेड से विशाल कदम, सिल्लोड से सुरेश बनकर को टिकट दिया गया है.

दूसरी तरफ, कन्नड से उदय सिंह राजपूत, संभाजीनगर मध्य से किशनचंद तनवाणी, संभाजीनगर. प. से (अजा) राजू शिंदे, वैजापूर से दिनेश परदेशी, नांदगांव से गणेश धात्रक, मालेगांव बाहरी से अद्ध्य हिरे, निफाड से अनिल कदम, नासिक मध्य से वसंत गीते, नासिक पश्चिम से सुधाकर बडगुजर, पालघर (अज) से जयेंद्र दुबला, बोईसर (अज) से डॉ. विश्ववास वलवी, भिवंडी ग्रामीण (अज) से महादेव घाटल और अंबरनाथ (अजा) से राजेश वानखेडे को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

ऐसे हुई MVA पार्टियों में सीट शेयरिंग

सीट शेयरिंग पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “शरद पवार के नेतृत्व में MVA की बैठक हुई, कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 18 सीटों पर हम समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अपने गठबंधन दलों से बातचीत करेंगे और गुरुवार तक सब कुछ साफ हो जाएगा. हम महाविकास अघाड़ी के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की बहुमत वाली सरकार बनेगी.”

हम आपस में सीट अदला-बदली कर रहे: कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के एलओपी विजय वडेट्टीवार ने मुंबई में कहा, ” MVA में सीट बंटवारे का आंकड़ा तय है. हालांकि, अभी हम ये बता नहीं पा रहे हैं… हमने अपने गठबंधन पार्टियों के लिए 18 सीटें रखी हैं. हम आपस में सीट अदला-बदली कर रहे हैं.”

20 नवंबर को मतदान, 23 को नतीजे आएंगे

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को मतदान होने हैं. वहीं, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. राज्य में महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं, जबकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

3 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

5 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

39 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago