West Bengal Election में Voting के दौरान बवाल, Suvendu Adhikari की प्रतिक्रिया |
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मतदान के समय कई जगहों से बवाल और तनाव की खबरें सामने आई हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर झड़प और हंगामे की स्थिति बनी, जिससे माहौल गरमा गया। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Nitish Kumar के बाद बेटे Nishant Kumar को Z सिक्योरिटी, Vijay Kumar Sinha की घटी
बिहार की राजनीति में वीआईपी सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहले ही Z+ सुरक्षा मिल चुकी थी, अब उनके बेटे निशांत कुमार को भी Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटाकर Z कर दी गई है और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया है। इस बदलाव को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, जिससे राज्य में नए सियासी संकेत मिल रहे हैं।
BJP MP Manoj Tiwari ने की Mangal Pandey को Bharat Ratna देने की मांग
बलिया के नगवा गांव पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने 1857 के महानायक मंगल पांडेय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय “भारत रत्न” से भी ऊपर हैं, लेकिन देश के सम्मान के लिए उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा किया गया था। इस दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। अब बलिया से उठी यह मांग राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए Pankaj Chaudhary का नाम फाइनल!
उत्तर प्रदेश बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक बीजेपी कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए यह एकमात्र नामांकन रहा, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना मजबूत हो गई है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। भारत एक्सप्रेस के संवाददाता रवि कुमार ने मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर माहौल और प्रतिक्रियाएं जानी।
लोगों का मानना है कि एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन: PM Modi
Vice President Election 2025: देश में 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के पी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है. पीएम मोदी ने सांसदों से सही ढंग से वोट डालने की अपील की, वहीं बीआरएस ने मतदान से दूरी बनाई.
राहुल गांधी के कथित विदेश दौरे पर सियासी घमासान, बीजेपी ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित विदेशी दौरे पर विवाद गहराया, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बहरीन जाने का दावा कर कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस तेज, कांग्रेस की ओर से अब तक कोई बयान नहीं.
दो साल के अंदर POK में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने मीडिया बातचीत में बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि दो साल में पीओके भारत में होगा और वहां श्री राम मंदिर बनेगा. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल, ऑपरेशन सिंदूर, राहुल गांधी, लालू यादव, केजरीवाल और बिहार चुनाव पर भी खुलकर बात की.
PM Modi के बिहार दौरे पर लालू यादव का हमला, बोले- ‘पीएम के झूठ मापने का कोई पैमाना होता तो वह टूट कर चूर-चूर हो जाता’
लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी, इसे चुनावी रणनीति करार दिया.





